Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Raigarh News
›
Herd of Elephants Spotted Crossing Road on Raigarh-Kharsia Route Forest Department Issues Alert in Raigarh
{"_id":"6a1c416682093f61db08f90c","slug":"a-group-of-elephants-was-seen-crossing-the-raigarh-kharsia-road-and-the-forest-department-issued-an-alert-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4343763-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh: रायगढ़-खरसिया मार्ग पर सडक पार करते दिखा हाथियों का दल , वन विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: रायगढ़-खरसिया मार्ग पर सडक पार करते दिखा हाथियों का दल , वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 08:07 PM IST
Link Copied
रायगढ़ जिले में रविवार की शाम हाथियों के एक दल को जंगल से निकलकर सडक पार करते देखा गया है। इस लिहाज से प्रभावित गांव के ग्रामीणों का अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में 124 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। जिसमें 37 नर, 69 मादा के अलावा 18 शावक शामिल है। रविवार की शाम धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र कोयलार परिसर के कक्ष क्रमांक 476 आरएफ लालमाटी जंगल की ओर से निकलकर हाथियों का दल रायगढ़-खरसिया मुख्य मार्ग पार करते हुए कोयलार क्षेत्र की ओर बढ़ता हुआ देखा गया है। इस दौरान कुछ देर तक इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद हो गया था। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग लगातार हाथियों के दल पर नजर बनाए हुए है। साथ ही प्रभावित गांव पहुंचकर मुनादी के माध्यम से लोगों को हाथी की जानकारी दी जा रही है।
वन विभाग ने हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों से अपील की है कि वे शाम और रात के समय जंगल तथा हाथियों की संभावित आवाजाही वाले क्षेत्रों में ना जायें। हाथियों के गांव के करीब पहुंचने पर उससे दूरी बनाकर रखें और उन्हें छेड़ने या फोटो एवं वीडियो बनाने के लिए पीछा ना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।