Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Leader of the Opposition Jairam Thakur stated—the people of Mandi have delivered a resounding reply to the Congress by once again granting their mandate
{"_id":"6a1befd07188eb571405389a","slug":"video-mandi-leader-of-the-opposition-jairam-thakur-stated-the-people-of-mandi-have-delivered-a-resounding-reply-to-the-congress-by-once-again-granting-their-mandate-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- मंडी की जनता ने फिर से जनादेश देकर कांग्रेस को दे दिया है करारा जबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- मंडी की जनता ने फिर से जनादेश देकर कांग्रेस को दे दिया है करारा जबाव
Ankesh Dogra
Updated Sun, 31 May 2026 01:52 PM IST
Link Copied
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी भाजपा की थी, है और रहेगी। यह बात उन्होंने मंडी में भाजपा की नगर निगम के चुनावों में बड़ी जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मंडी ने एक बार फिर स्पष्ट और बड़ा संदेश दे दिया है कि यहां की जनता भाजपा के साथ मजबूती और चट्टान की तरह खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मंडी का भाजपा के साथ वर्षों पुराना रिश्ता है और यह जनादेश उसी भरोसे पर लगाई गई मोहर है। जयराम ने कहा कि जब भी वे कहते हैं कि मंडी भाजपा की है तो कुछ लोगों को इससे आपत्ति होने लग जाती है। जो जनादेश आया है वह ऐसे लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है। भाजपा ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है और आगे भी करती रहेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को पूरे प्रदेश में बड़ी जीत मिली है। वहीं, पंचायत चुनावों में भी पूरे प्रदेश में 70 प्रतिशत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित जीत कर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार झूठे दावे करती है क्योंकि यह चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए हैं। अब जो चुनाव पार्टी सिंबल पर हुए हैं उसमें भी जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। जयराम ठाकुर ने इस जनादेश के लिए मंडी सहित पूरे प्रदेश की जनता का आभार जताया है। जयराम ठाकुर ने जिला परिषद और बीडीसी चुनावों में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलने का दावा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।