{"_id":"6a1bf7a53ace4085930eabf5","slug":"video-blramapara-ma-marapata-ma-ghayal-vayakata-ka-ilja-ka-tharana-mata-naraja-garamanae-na-saugdhaka-jama-kara-kaya-hagama-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बलरामपुर में उतरौला गांव में मारपीट में घायल हुए धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने बलरामपुर बस्ती मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर उतरौला व गैंडास बुजुर्ग थाने की फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज और सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार की सुरक्षा, आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे विधायक राम प्रताप वर्मा ने मृतक परिवार को दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा की।
विधायक राम प्रताप वर्मा व चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार कर लिया और प्रदर्शन समाप्त कराया। विदित हो की 26 मई की रात गांव में घूमने के विवाद को लेकर दो परिवारों में कहा सुनी हुई थी। 28 में की सुबह विपक्षी राजू को सबक सिखाने के लिए आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया।
मारपीट में बीच बचाव कराने आये धनराज मौर्य, मीना देवी, हीरालाल मौर्य, सोहन लाल मौर्य व आकाश मौर्य को मारा पीटा गया। इसमें गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान धनराज की शनिवार की देर शाम मौत हो गई।
वहीं घायल मीना देवी का इलाज अभी चल रहा है। परिजनों ने विधायक के पहुंचने के बाद परिवार के सदस्य की नौकरी, दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की मांग की। प्रशासन ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्राम पिपराराम में हुई मारपीट में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं एक आरोपी की आज गिरफ्तारी की गई तथा एक की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया है। शव आने के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई।
विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन व प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।सीओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।परिवार की सुरक्षा भी सुनिशिचत की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, विकास गुप्त, महेंद्र प्रताप सिंह, आयुष जायसवाल व राम गोपाल चौधरी सहित ग्रामीण उमेश कुमार, नरेश कुमार, संदीप व राजू मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।