सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   903 candidates appeared in the B.Ed entrance exam, 62 were absent

Balrampur News: बीएड प्रवेश परीक्षा में 903 अभ्यर्थी हुए शामिल, 62 रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 31 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
903 candidates appeared in the B.Ed entrance exam, 62 were absent
फोटो-27-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के कला एवं वाणिज्य संकाय में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 965 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 903 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 62 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।



परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। कला संकाय परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष प्रो. एके द्विवेदी ने बताया कि नौ कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। यहां पंजीकृत 510 अभ्यर्थियों में से 473 ने परीक्षा दी, जबकि 37 अनुपस्थित रहे। वहीं वाणिज्य संकाय परीक्षा केंद्र की केंद्राध्यक्ष प्रो. वीणा सिंह ने बताया कि 455 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 430 परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 25 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा के नोडल समन्वयक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र एवं डॉ. सद्गुरु प्रकाश को कला संकाय तथा प्रो. सिंह एवं प्रो. राघवेंद्र सिंह को वाणिज्य संकाय का प्रेक्षक नियुक्त किया गया था। सभी की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos




कुलपति ने किया परीक्षा का निरीक्षण



परीक्षा के दौरान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने अपनी टीम के साथ दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाए। जांच प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान कुल सचिव परमानंद सिंह, नोडल समन्वयक प्रो. जेपी पांडेय तथा परीक्षा प्रभारी लवकुश पांडेय आदि मौजूद रहे।

बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह, प्रश्नपत्र को बताया संतुलित



एमएलके महाविद्यालय के कला एवं वाणिज्य संकाय में आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले पचपेड़वा के अकरम हुसैन ने बताया कि सामान्य ज्ञान, भाषा एवं शिक्षण अभिरुचि से जुड़े प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। बलरामपुर की ऐश्वर्या पांडेय ने कहा कि कुछ प्रश्नों ने सोचने पर विवश किया लेकिन कुल मिलाकर पेपर का स्तर ठीक रहा। आकाश तिवारी ने बताया कि समय प्रबंधन परीक्षा का महत्वपूर्ण पहलू रहा। कहा कि शुरुआत में कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण लगे, लेकिन अंत तक सभी प्रश्नों को हल करने का अवसर मिल गया। वहीं शिखा दूबे ने कहा कि तर्कशक्ति और शिक्षण अभिरुचि से जुड़े प्रश्न अपेक्षाकृत अच्छे थे, जिससे उनकी तैयारी का सही आकलन हुआ। तुलसीपुर की संध्या मिश्र ने बताया कि प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित रही। सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। अभिषेक सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बना रहा, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। वंदना तिवारी ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई है और अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed