सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   109 vehicles challaned for violating traffic rules

Balrampur News: यातायात नियम तोड़ने वाले 109 वाहनों का चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 31 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
109 vehicles challaned for violating traffic rules
फोटो-26-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर वाहन का चालान करते यातायात कर्मी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को यातायात की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों पर हुई जांच के दौरान 109 वाहनों का ई-चालान किया गया। इस दौरान 1.86 लाख रुपये का समन शुल्क लगाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन दौड़ाने और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वालों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की भी जांच की गई। यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित प्रयोग की अपील की है। कहाकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed