{"_id":"6a1c720158eb76737e0b6caa","slug":"anger-erupted-over-the-death-of-a-youth-basti-balrampur-road-blocked-for-two-hours-balrampur-news-c-13-1-lko1004-1762473-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, दो घंटे जाम किया बस्ती-बलरामपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, दो घंटे जाम किया बस्ती-बलरामपुर मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 31 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर-बस्ती मार्ग पर बजरमुंडी के पास चक्का जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उतरौला। गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के पिपराराम गांव में 27 मई को मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल धनराज मौर्य की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने बस्ती-बलरामपुर मार्ग पर चक्काजाम कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।
सूचना पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, गैंड़ास बुजुर्ग के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र तथा उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं न हो।
पुलिस के अनुसार 26 मई की रात गांव में घूमने को लेकर राजू मौर्य और मोहम्मद आसिफ खान के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन आसिफ अपने साथियों के साथ पहुंचा और राजू मौर्य पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे धनराज मौर्य, मीना देवी, हीरालाल मौर्य, सोहनलाल मौर्य और आकाश मौर्य को भी पीट दिया। गंभीर रूप से घायल धनराज को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल मीना देवी का उपचार अब भी जारी है।
विज्ञापन
राजू मौर्य की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में पुलिस वारिस अली, साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फरार वाजिद की तलाश जारी है।
विधायक के आश्वासन पर माने ग्रामीण
प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद जब चक्काजाम समाप्त नहीं हुआ तो क्षेत्रीय भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी मांगों को सुना। विधायक ने तत्काल दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की तथा शासन स्तर से अतिरिक्त मदद दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए और जाम समाप्त कर दिया।
गांवों में तैनात की गई पुलिस फोर्स
मामला दो समुदाय का होने के कारण प्रशासन सतर्क है। घटना के बाद आरोपियों और पीड़ित परिवार के घर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। कड़ी सुरक्षा व विधायक की मौजूदगी में शनिवार को युवक का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा किया अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार वाजिद की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगाई गई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos