{"_id":"6a1bf5ff5ed96c0de90c6524","slug":"video-tribute-ceremony-held-at-kashi-vishwanath-dham-in-reverent-remembrance-of-mata-ahilyabai-holkar-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होल्कर का पुण्य स्मरण, श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होल्कर का पुण्य स्मरण, श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न; VIDEO
श्रद्धेय माता अहिल्याबाई होल्कर का स्मरण करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर धाम स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके सनातन धर्म में योगदान का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मंदिर न्यास के अधिकारीगण तथा कार्मिक उपस्थित रहे एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सनातन लोकचेतना को जीवंत बनाए रखने में माता अहिल्याबाई होल्कर के अतुल्य योगदान को स्मरण किया गया। मंदिर न्यास ने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन परंपरा को मजबूत करते हैं और प्रेरणा प्रदान करते हैं। काशी विश्वनाथ धाम के पुनरोद्धार में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में आरती भी की गई श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और जयकारे लगाए गए। न्यास ने सनातन धारा के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।