{"_id":"6a1d279670cff3379a0c9034","slug":"pre-monsoon-2026-in-varanasi-clash-of-easterly-and-westerly-winds-caused-104-more-rainfall-in-may-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pre-Monsoon 2026: पुरवा-पछुआ की टकराहट ने मई में कराई 104% ज्यादा बारिश, काशी में फिर बदल सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pre-Monsoon 2026: पुरवा-पछुआ की टकराहट ने मई में कराई 104% ज्यादा बारिश, काशी में फिर बदल सकता है मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi Weather Update: वाराणसी में पुरवा-पछुआ की टकराहट ने मई में 104% ज्यादा बारिश कराई। ऐसे में मई माह का अंत बारिश के साथ समाप्त हुआ।
गंगा घाटों पर मौसम का आनंद लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
काशी में इस बार मई महीने में सामान्य से 104 फीसदी ज्यादा प्री-मानसून बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मई में काशी में बारिश का सामान्य आंकड़ा 23.5 मिलीमीटर रहता है, मगर इस बार 48.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ जहां लू की वजह बना, वहीं पुरवा और पछुआ हवाओं के टकराव से दो बार तेज आंधी और जोरदार बारिश का सामना करना पड़ा। ऐसे में अप्रैल महीना जिस तरह बारिश के साथ समाप्त हुआ था, ठीक उसी तरह मई का भी अंत हुआ।
Trending Videos
इस बार मई की शुरुआत सिहरन के साथ हुई और 15 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। इसके बाद 15 मई से 28 मई तक काशी भीषण लू की चपेट में रही। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्यतः मई महीने में काशी का तापमान 25.7 डिग्री से 40.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार 20 दिन ऐसे रहे जब तापमान 40 डिग्री या उससे कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 10 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, जिनमें से तीन दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें; विनीत राय हत्याकांड: पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर हो नहीं तो करूंगा आत्मदाह, तेरहवीं भी नहीं करूंगा
रविवार को 39 डिग्री से ऊपर नहीं गया पारा
रविवार को धूप तीखी रही, मगर तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम होकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम होकर 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
हवा में नमी 60 फीसदी तक दर्ज की गई। इसके चलते धूप काफी तेज रही, मगर तापमान अधिक नहीं बढ़ सका। हालांकि बीते दो दिनों की तुलना में रात का तापमान 19 डिग्री से करीब आठ डिग्री ऊपर पहुंच गया है। वहीं दिन के तापमान में करीब सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आज और 4 जून को भी बारिश का अनुमान
काशी में सोमवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 4 जून को भी बारिश की संभावना जताई है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में आज भी बारिश की चेतावनी है। इसके बाद मौसम सामान्य हो सकता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव के समाप्त होने के बाद फिर से तेज गर्मी और लू का दौर लौट सकता है।