सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganja worth ₹19.70 crore seized at Varanasi Airport six foreigners arrested in varanasi

गांजा तस्करी गिरोह पर शिकंजा: वाराणसी एयरपोर्ट से 19.70 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, छह विदेशी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 01 Jun 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 19.70 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया गया। 

Ganja worth ₹19.70 crore seized at Varanasi Airport six foreigners arrested in varanasi
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कस्टम विभाग की टीम ने शनिवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। बैंकॉक से आए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान संख्या आईएक्स-215 से उतरे छह थाई नागरिकों के कब्जे से करीब 19.7 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 19.70 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में छह विदेशी नागरिकों विचनचाई फलाकित, नट्ठाफोंग चंतराक, प्राचाया यीकोर, प्रिसाना चोडमोन, पट्टामावन चोटिमोन और सुनिसा पुएतपाकवानको गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। 

Trending Videos


रविवार को आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से 13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कस्टम विभाग के मुताबिक, गिरोह की सरगना महिला है। वह एयरपोर्ट से बच निकली है। सरगना के पास कोई सामान नहीं था इसलिए जांच में पकड़ी नहीं जा सकी। वह बैंकाक और वाराणसी के बीच गांजा तस्करी की अहम कड़ी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; विनीत राय हत्याकांड: पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर हो नहीं तो करूंगा आत्मदाह, तेरहवीं भी नहीं करूंगा

विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की मदद भी ली जाएगी। महिला सरगना की गिरफ्तारी से पूरा नेटवर्क सामने आ जाएगा। मामले की सूचना संबंधित केंद्रीय एजेंसियों, गृह और विदेश मंत्रालय को भेज दी गई है। एयरपोर्ट से तीन महीने में गांजा तस्करी का तीसरा मामला पकड़ा गया है। वरिष्ठ कस्टम अधीक्षक आनंद कुमार राय के अनुसार बैंकॉक से आए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-215 शनिवार को शाम करीब पांच बजे एयरपोर्ट पहुंची। रुटीन चेकिंग के तहत यात्रियों की जांच की जा रही थी। 

इसी दौरान तीन महिला और तीन पुरुष थाई यात्रियों के ट्रॉली बैग में कुछ संदिग्ध सामान रखे मिले। गहनता से जांच की गई, तो पता चला कि तस्करों ने ट्रॉली बैग के निचले हिस्से में फर्जी प्लास्टिक का बेस तैयार कर उसके भीतर गांजे के पैकेट छिपा रखे हैं। हर बैग से तीन से चार पैकेट बरामद किए गए। जांच के बाद तस्करी का गांजा जब्त कर लिया गया। कस्टम विभाग की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

तीन बार में पकड़ा 64.70 करोड़ रुपये का गांजा
कस्टम विभाग के अधिकारियों के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट से पिछले तीन महीने में 64.70 करोड़ का गांजा जब्त किया जा चुका है। पहला मामला 10 मार्च 2026 को सामने आया था। तब बैंकॉक से आए तीन यात्रियों के पास से करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा मिला था। इसी तरह 23 और 24 मई को इंदौर की महिला और पुरुष के कब्जे से लगभग 20 किलोग्राम का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये थी। शनिवार को भी बैंकॉक से आए छह थाई नागरिकों के पास से 19.70 करोड़ का गांजा बरामद किया गया है। 

गिरोह की 7वीं सदस्य थी सरगना, होटल में ठहराने के नाम पर आरोपियों से 25-25 हजार वसूले
गिरफ्तार छह विदेशी नागरिकों से कस्टम विभाग की टीम ने कड़ी पूछताछ की है। आरोपियों ने कस्टम विभाग को बताया कि उनके साथ एक और थाई महिला भारत आई थी जो होटल बुकिंग और स्थानीय संपर्कों के जरिये गांजे की आपूर्ति का काम काम करती थी। वह गिरोह की 7वीं सदस्य थी। होटल में ठहराने के लिए सबसे 25-25 हजार रुपये ले रखे थे। महिला सरगना ने अपने पास कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं रखी थी इसलिए उसपर संदेह नहीं हुआ। अब कस्टम विभाग सहित दूसरी जांच एजेंसियां विदेशी महिला की तलाश में जुटी हैं।

वाराणसी से कोलकाता और बिहार तक सप्लाई
वरिष्ठ कस्टम अधीक्षक आनंद राय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी गांजे की तस्करी कर चुके हैं। वाराणसी से कोलकाता और गया तक गांजा भेजा गया है। इस बार भी पुराने नेटवर्क के जरिये गांजा वाराणसी के साथ ही बिहार और कोलकाता भेजा जाना था लेकिन मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed