UP: 25 मुकदमे में वांछित मैकू लेता था आरोपियों की जमानत, कूटरचित दस्तावेजों का खेल; गोरखपुर से आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh News: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पूर्व में एक से अधिक जमानत लेने वालों के चिन्हांकन का कार्य किया गया था। इसमें 99 लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इस मामले में नगर कोतवाली में इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: फर्जी अभिलेखों के आधार पर गंभीर आपराधिक मामलों में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत कराने वाले कथित गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने तथा अपराधियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना कोतवाली नगर में दर्ज प्राथमिकी में वांछित चल रहे रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू यादव उर्फ सत्यम यादव निवासी भरौली, थाना जीयनपुर को बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे जनपद कारागार गोरखपुर के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ तथाकथित वकील एवं जमानतदार आर्थिक लाभ के लिए डकैती, लूट, हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अवैध शस्त्र जैसे गंभीर मामलों में बंद आरोपियों की जमानत कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से करा रहे थे। जांच के दौरान एक ही जमानतदार द्वारा एक जैसे दस्तावेजों का उपयोग कर कई आरोपियों की जमानत कराए जाने के तथ्य मिले, जिससे संगठित गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि हुई।
25 से अधिक मुकदमों में दर्ज है नाम
गिरफ्तार रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और वाराणसी समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, फर्जीवाड़ा, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभिलेखों के अनुसार वह कई संगठित आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहा है।
खुद तैयार करते थे फर्जी खतौनी और आई कार्ड
एसपी ग्रामीण ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक बार ही किसी व्यक्ति की जमानत ले सकता है। लेकिन, यह लोग जमानत लेने के लिए खुद ही फर्जी खतौनी के साथ आईडी तैयार करते थे। इसके बाद उसे कोर्ट लगाकर किसी भी व्यक्ति की जमानत लेते थे।
एक ही व्यक्ति ने लिया 21 लोगों की जमानतएसपी ग्रामीण की मानें तो बड़े पैमाने पर फर्जी जमानत का खेल चल रहा है। इस मामले में जो मुख्य अभियुक्त है वह अंबेडकर नगर जनपद का है और उसने फर्जी अभिलेखों के सहारे 21 लोगों की जमानत ली है। उसकी तलाश की जा रही है।
जमानत लेने में इन लोगों के द्वारा खेल किया जा रहा था। मैकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, इसका सरगना अंबेडकर नगर जनपद का है, जिसने 21 लोगों की जमानत ली है। उसकी तलाश की जा रही है। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।