सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat Pantograph Bent Departed from Cantt Station Four Hours Late in Varanasi

Vande Bharat Train: वंदेभारत का पैंटोग्राफ टेढ़ा, कैंट स्टेशन से चार घंटे की देरी से हो सकी रवाना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 01 Jun 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वंदेभारत एक्सप्रेस का पैंटोग्राफ टेढ़ा होने की सूचना मिलते ही कैंट स्टेशन पर खड़ी करा दी गई। यहां तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के बाद चार घंटे की देरी से ट्रेन रवाना हो सकी। 

Vande Bharat Pantograph Bent Departed from Cantt Station Four Hours Late in Varanasi
कैंट स्टेशन पर पेंटोग्राफ बनाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बनारस रेलवे स्टेशन से खजुराहो जाने वाली ट्रेन नंबर 26506 वंदेभारत एक्सप्रेस रविवार की सुबह जैसे ही स्टेशन से निकली वैसे ही उसके पैंटोग्राफ (बिजली का करंट देने वाला उपकरण) के टेढ़ा होने की सूचना मिल गई। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी करा दी।

Trending Videos


रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए। पैंटोग्राफ बदला गया फिर ट्रेन 4 घंटे 07 मिनट की देरी से खजुराहो के लिए रवाना हो सकी। वहीं, तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के दौरान इंटर सिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन दूसरे प्लेटफॉर्म से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गांजा तस्करी गिरोह पर शिकंजा: वाराणसी एयरपोर्ट से 19.70 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, छह विदेशी गिरफ्तार
विज्ञापन


वंदेभारत रविवार की सुबह 5:15 बजे बनारस स्टेशन से रवाना हुई। इसके 13 मिनट बाद यानी 5:28 बजे ही पैंटोग्राफ के टेढ़े होने की सूचना आ गई। इस ट्रेन का ठहराव कैंट स्टेशन पर नहीं है इसलिए सिग्नल क्लीयर था लेकिन दिक्कत की वजह से ट्रेन कैंट स्टेशन पर ही रोकनी पड़ी। रेलवे की टीम ने जरूरी पावर ब्लॉक लेकर ट्रेन में लगे सभी पैंटोग्राफ की जांच की। खराबी दूर करने में चार घंटे से ज्यादा का समय लग गया। सुबह 9:35 बजे पैंटोग्राफ बदले जा सके। पावर ब्लॉक के समय बनारस से वाराणसी जंक्शन आने वाली लाइन 1, 2 और 4 पर ट्रेनों का आना-जाना सामान्य रूप से चलता रहा।

अमृत भारत को सामान्य इंजन लगाकर किया गया रवाना

बनारस रेलवे स्टेशन से पुणे जाने वाली ट्रेन संख्या 22589 बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस को रविवार को सामान्य इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर रवाना किया गया। शाम करीब 6:15 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो पता चला कि उसमें लगा अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन तकनीकी कारणों से सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद अमृत भारत का इंजन कोचों से अलग कर दिया गया और उसकी जगह सामान्य इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया। इसके बाद ट्रेन को निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया। अमृत भारत एक्सप्रेस में सामान्यतः पुश-पुल तकनीक पर आधारित आधुनिक इंजन लगाए जाते हैं, जो वंदे भारत ट्रेनों में प्रयुक्त तकनीक से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। ऐसे में ट्रेन में सामान्य इंजन लगाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और समयबद्ध संचालन को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेन को रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed