Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
6-Month-Old Infant Dies in Road Accident on Kotkapura Bypass in Moga; Passes Away While Mother Was Undergoing Treatment
{"_id":"6a1bf4a8a60410ae750a33af","slug":"video-6-month-old-infant-dies-in-road-accident-on-kotkapura-bypass-in-moga-passes-away-while-mother-was-undergoing-treatment-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर सड़क हादसे में 6 महीने के बच्चे की मौत, मां के इलाज के दोहरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर सड़क हादसे में 6 महीने के बच्चे की मौत, मां के इलाज के दोहरान मौत
मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में प्रशासन की लापरवाही से 6 महीने के मासूम बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपति अपने गांव चंद नवां से किसी काम के लिए मोगा आ रहे थे।
रास्ते में सड़क पर ऊंचा पड़े सीवरेज मैनहोल के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे महिला और उसका बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दोहरान दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव चंद नवां निवासी लखबीर सिंह अपनी पत्नी ज्योति और बच्चों के साथ मोगा आ रहा था। जब वे विश्वकर्मा चौक के नजदीक पहुंचे तो सड़क पर मौजूद सीवरेज मैनहोल का ढक्कन सड़क के स्तर के बराबर नहीं था। अचानक मोटरसाइकिल उसके ऊपर चढ़ते ही असंतुलित हो गई, जिससे लखबीर सिंह की पत्नी ज्योति और 6 महीने का बेटा मनवीर सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को निजी वाहन के जरिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने 6 महीने के मासूम मनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ज्योति की हालत नाजुक होने के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। रिश्तेदार गुरबचन सिंह ने कहा कि सड़क पर ऊंचे पड़े सीवरेज मैनहोल के कारण इस स्थान पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इसे ठीक नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण आज एक ही परिवार की दो कीमती जानें चली गईं और एक घर उजड़ गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। कई बार प्रशासन को शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आज दो कीमती जिंदगियां चली गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।