सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Liquor Shop Route Becomes Robbery Hotspot Two Incidents in Two Days Beer Bottle Smashed on Head Cash Looted an

Raigarh: शराब दुकान मार्ग बना लूट का अड्डा, दो दिनों में दो वारदात, सिर में बीयर बोतल फोड़ा, नगदी लूटकर फरार

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ के रामपुर शराब दुकान मार्ग में आरोपियों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम देते हुए 17 हजार नगदी रकम के अलावा मोबाइल दुकान की लूट की घटना को अंजाम दिया है।

Liquor Shop Route Becomes Robbery Hotspot Two Incidents in Two Days Beer Bottle Smashed on Head Cash Looted an
सिटी कोतवाली थाना
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में रामपुर शराब दुकान से लेकर उर्दना तिराहा लूट का अड्डा बनते जा रहा है। आरोपियों ने दो दिनों में दो घटनाओं को अंजाम देते हुए 17 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार नितेश गुप्ता निवासी ढिमरापुर ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि मंगलवार की रात 8 बजे वह अपनी स्कूटी से रामपुर शराब दुकान गया था। जहां से दो बीयर खरीदकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच शराब दुकान के पास ही इंदिरा नगर का रहने वाला राजा खान एवं अफसर खान उससे बीयर की मांग की और नही देने पर बीयर को छिनकर उसी के सिर पर वार कर दिया। साथ ही स्कूटी की डिक्की में वेतन की नगदी रकम 10 हजार रूपये को लूटकर फरार हो गए। इस घटना की बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्गा दुकान संचालक से भी लूट
इसी तरह की दूसरी घटना में सुमीत सिकदार निवासी बंगाली कालोनी ने बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में मुर्गा दुकान का संचालन करता है। कल वह अपनी मोटर सायकल से तुमीडीह बाजार गया था, जहां से रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर लौट रहा था। बाईक सवार युवक जब उर्दना तिराहा रामपुर रोड के पास पहुंचा ही था कि 3 अज्ञात युवक मोटर सायकल में सवार होकर ओवर टेक करते हुए गाड़ी को रूकवाया और गाली गलौज व मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे 7 हजार रूपये एवं मोबाईल फोन लूटकर तीनों उर्दना की तरफ फरार हो गए।बहरहाल पीड़ितों की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed