फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major police action against two prostitution centers in Raigarh, four arrested, two minors rescued

CG News: रायगढ़ में देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार, दो नाबालिगों का रेस्क्यू

Fri, 31 Jul 2026 05:13 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 05:13 PM IST
सार

रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देह व्यापार के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित निकालकर संरक्षण में लिया गया। 
 

विज्ञापन
Major police action against two prostitution centers in Raigarh, four arrested, two minors rescued
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के दो अड्डों का पर्दाफाश किया। साइबर थाना, सिटी कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई लालटंकी दानीपारा स्थित एक मकान में की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। तय संकेत मिलने के बाद टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान मकान संचालिका लक्ष्मी शर्मा (46) को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से पाइंटर को दिए गए 500-500 रुपये के तीन नोट, एक मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। तलाशी के दौरान मकान के कमरों से दो नाबालिग बालिकाएं और एक युवक ऋषभ शर्मा (24) मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में लक्ष्मी शर्मा ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक-दो वर्षों से लड़कियों को बुलाकर अपने मकान में देह व्यापार संचालित कर रही थी और ग्राहकों से मिलने वाली रकम का हिस्सा संबंधित लड़कियों को देती थी। इस मामले में पुलिस ने लक्ष्मी शर्मा और ऋषभ शर्मा के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरी कार्रवाई मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक मकान में की गई। यहां भी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पाइंटर भेजने के बाद छापा मारा। मौके पर मकान संचालिका सुनीता मेहर मिली। एक कमरे में अभय सिंह (42) निवासी मूलतः बिहार और एक महिला संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ के दौरान दोनों ने अनैतिक गतिविधि के उद्देश्य से वहां मौजूद होने की बात स्वीकार की। मकान में मौजूद दो अन्य महिलाओं ने भी बताया कि वे देह व्यापार के लिए वहां आई थीं।


इस मामले में पुलिस ने सुनीता मेहर और अभय सिंह के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों के सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं रेस्क्यू की गई नाबालिग बालिकाओं की काउंसलिंग कराई गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed