सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Death of female elephant cub in Raigarh

रायगढ़ में मादा हाथी शावक की मौत: तमनार रेंज में मिला शव, कमजोरी से जान जाने की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज अंतर्गत झींगोल परिसर में मादा हाथी शावक का शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम और विशेषज्ञ डॉक्टर मौके पर पहुंचे। 

Death of female elephant cub in Raigarh
मादा हाथी शावक का शव मिला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मादा हाथी शावक का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान कमजोरी के कारण शावक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज का है।

Trending Videos

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज के अंतर्गत आने वाले झींगोल परिसर के कक्ष क्रमांक 838 आरएफ में बीते दिन एक मादा हाथी शावक का शव मिला। इस मामले की सूचना मिलते ही उप वनमंडलाधिकारी घरघोड़ा, परिक्षेत्र अधिकारी तमनार सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि मौके पर हाथियों का दल मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोरी से मौत होने की आशंका
हाथी शावक की मौत की खबर के बाद मौके पर पहुंची विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक शारीरिक परीक्षण और परिस्थितियों के आकलन के बाद शावक की मौत किसी प्रकार की कमजोरी के कारण होने की आशंका जताई है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दल पर रखी जा रही नजर
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी शावक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है और हाथियों के दल पर निगरानी भी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed