{"_id":"69997d82150f16645c09dd68","slug":"raigarh-commenting-on-fathers-death-beaten-and-burned-alive-one-arrested-for-murder-search-continues-for-another-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3975635-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: मारपीट के बाद युवक को जिंदा जलाया, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: मारपीट के बाद युवक को जिंदा जलाया, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में मारपीट के बाद युवक को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। खाने के दौरान पिता पर टिप्पणी से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया गया।
युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मारपीट करके एक युवक को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। खाने-पीने के दौरान आरोपी ने पिता की मौत पर किए गए टिप्पणी को लेकर नाराज होकर अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जिसमें पाया कि शिव प्रसाद पटेल को निलेश डेंजारे और कृष्णा उर्फ गंगाराम के साथ अंतिम बार देखा गया था।
खाना-पीना के दौरान हुआ विवाद
संदेही निलेश डेंजारे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि 16 फरवरी की रात वह अपने साथी कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम और शिव प्रसाद पटेल के साथ बैठकर खाना-पीना कर रहा था। इसी दौरान मृतक ने उसके पूर्व में हुए पिता की मौत को लेकर शिव पटेल की टिप्पणी से उनके बीच झगड़ा हुआ और फिर उसने कृष्णा सोनवानी के साथ मिलकर शिव प्रसाद पटेल के साथ हाथ-मुक्के और ईंट से बेतहाशा पिटाई कर दी।
मृतक की बाईक लेकर कृष्णा फरार
आरोपी निलेश ने घटना के बाद घायल शिव पटल का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। वहीं इस घटना के बाद कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम मृतक शिव पटेल की बाईक लेकर फरार हो गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Trending Videos