सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   three people including two young women committed suicide by hanging In Raigarh

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: रायगढ़ में तीन लोगों ने की आत्महत्या, एक युवती और युवक ने फांसी लगाकर दी जान

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक युवती, एक महिला समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन तीनों ही मामलों में पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर आगे की जांच में जुट गई है।

three people including two young women committed suicide by hanging In Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में अज्ञात कारणों ने एक युवती समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों ही मामलों में पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
Trending Videos


आत्महत्या का पहला मामला
मिली जानकारी के अनुसार शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के कबीर चौक में रहने वाली एक युवती पूजा क्षत्रीय 25 साल ने बीती रात अज्ञात कारणों ने अपने ही घर में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या का दूसरा मामला
इसी तरह की दूसरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में रहने वाली ज्योति चौहान 24 साल की महिला ने अपने दीनदयाल कॉलोनी के पास अपने मकान में  सुबह 6 बजे के आसपास घर में म्यांर में फांसी लगा कर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने बताया कि 6 साल पहले ज्योति चौहान ने लव मैरिज करके शादी की थी और उसका पति एक साल पहले ही उसे छोड़ कर भाग गया और दोनों की एक बेटी भी है। जिसके बाद से मृतका अपने मायके में रहकर मजदूरी करते हुए जीवन यापन करते आ रही थी। इसी बीच महिला ने यह कदम उठा लिया।
 
जान देने की तीसरी वारदात
इसी तरह की तीसरी घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुबन पारा में रहने वाले एक युवक अशोक पटेल 27 साल, रोजाना की भांति बीती रात खाना खाने में बाद अपने कमरे में सोने चला गया था, सुबह जब परिजन तब उन्होंने देखा कि अशोक का फांसी के फंदे में लटक रहा था जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed