सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   A thief stole a Bullet bike parked outside a house in Raipur and fled; two accused arrested

बुलेट बाइक का दीवाना निकला चोर: रायपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर फरार, दो आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 20 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट बाइक भी बरामद कर ली गई है।
 

A thief stole a Bullet bike parked outside a house in Raipur and fled; two accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट बाइक भी बरामद कर ली गई है।
Trending Videos


पुलिस के मुताबिक, कमल विहार स्थित कौशल्या माता विहार (सेक्टर-4) की पार्किंग से एक बुलेट बाइक चोरी हो गई थी। प्रार्थी योगेश कुमार बांदे ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि बाइक उनके परिचित द्वारा वहां खड़ी की गई थी, जो अगले दिन मौके से गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना टिकरापारा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दबिश देकर दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि शुक्ला (20 वर्ष) और रोहितेश चंद्राकर (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कमल विहार क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की बुलेट जब्त की है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्धों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed