{"_id":"69e2194a125148c42809f715","slug":"agniveer-recruitment-free-coaching-golden-opportunity-for-candidates-free-coaching-in-raipur-how-to-apply-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment Free Coaching: अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, रायपुर में फ्री कोचिंग; ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment Free Coaching: अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, रायपुर में फ्री कोचिंग; ऐसे करें आवेदन
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार
अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक संचालित होगा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक संचालित होगा।
इस कोचिंग का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने 13 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया था। इच्छुक उम्मीदवारों को इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
आवेदन की प्रक्रिया रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से पूरी की जा सकती है। प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला और विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में की जाएगी।
प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया में सफल हो सकें। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X