{"_id":"69f44801e06737a8040b0fa4","slug":"d-el-ed-exam-2026-schedule-released-exams-to-begin-on-may-28-read-full-story-in-chhattisgarh-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: D.El.Ed परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: D.El.Ed परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, पढ़ें पूरी खबर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 01 May 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक चलेंगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून तक चलेंगी।
मंडल के मुताबिक, प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं 28 मई से 12 जून 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 29 मई से 10 जून 2026 के बीच होंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस पर सुबह 9 बजे तक केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा। उत्तरपुस्तिका का वितरण 9:05 बजे किया जाएगा, जबकि प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 9:10 बजे समय दिया जाएगा। उत्तर लिखने की प्रक्रिया 9:15 बजे से शुरू होकर 12:15 बजे तक चलेगी। विस्तृत समय- सारणी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।
प्रथम वर्ष के अंतर्गत बाल विकास एवं सीखना, ज्ञान-पाठ्यचर्या व शिक्षण शास्त्र, शैक्षिक तकनीकी, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-1, अंग्रेजी भाषा प्रोफिसिएंसी, गणित व गणित शिक्षण, पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण तथा शालेय संस्कृति, प्रबंधन एवं विकास विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगी। वहीं द्वितीय वर्ष में आधुनिक विश्व के संदर्भ में भारतीय शिक्षा, सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में संज्ञान एवं अधिगम, विविधता एवं समावेशी शिक्षा, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-2, अंग्रेजी एवं संस्कृत शिक्षण तथा गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान शिक्षण विषय शामिल हैं।
Trending Videos