{"_id":"69be6d2936f8f662dd075fed","slug":"effect-of-block-in-raipur-railway-division-many-memu-passenger-trains-cancelled-some-routes-changed-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर रेल मंडल में ब्लॉक का असर: कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट में बदलाव, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर रेल मंडल में ब्लॉक का असर: कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट में बदलाव, यहां देखें लिस्ट
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डीलॉन्चिंग का काम किया जा रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर रेल मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डीलॉन्चिंग का काम किया जा रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर गर्डरों की डीलॉन्चिग कार्य के लिए दिनांक 21 मार्च 2026 को 23:00 से दिनांक 22 मार्च 2026 को 3:00 बजे तक 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
Trending Videos
रद्द होने वाली गाडियां
- 22 मार्च को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 मार्च को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 मार्च को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
- 22 मार्च को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 22 मार्च को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन