सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur to get new riverfront: Major project worth Rs 84 crore approved on Kharun bank

रायपुर को मिलेगा नया रिवर फ्रंट: खारून किनारे 84 करोड़ की बड़ी परियोजना को मंजूरी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Mar 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर के विकास को नई दिशा देने वाली खारून रिवर फ्रंट परियोजना को शासन ने हरी झंडी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 84.15 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Raipur to get new riverfront: Major project worth Rs 84 crore approved on Kharun bank
खारून किनारे 84 करोड़ की बड़ी परियोजना को मंजूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर के विकास को नई दिशा देने वाली खारून रिवर फ्रंट परियोजना को शासन ने हरी झंडी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 84.15 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही खारून नदी के तट को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी तेज हो गई है।
Trending Videos


यह परियोजना शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी। खारून नदी के किनारे घाटों का विकास किया जाएगा, जिससे धार्मिक गतिविधियों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा क्षेत्र में उद्यान, आकर्षक लाइटिंग और वॉकिंग ट्रैक जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यह स्थान शहरवासियों के लिए नया आकर्षण केंद्र बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत निर्माण कार्य को तकनीकी मानकों और पारदर्शिता के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और डिजाइन व ड्राइंग का भी गहन परीक्षण किया जाएगा, ताकि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो।

भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना बनाई गई है। यदि कहीं भू-अर्जन की आवश्यकता होगी, तो संबंधित विभागों के समन्वय से प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

इस परियोजना का एक बड़ा पहलू पर्यावरण संरक्षण भी है। नदी तट के सुदृढ़ीकरण से मिट्टी के कटाव को रोका जा सकेगा और आसपास के क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed