सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Uproar at Ambedkar Hospital over fears of religious conversion, women arrive among patients

Raipur News: अंबेडकर अस्पताल में मतांतरण की आशंका पर हंगामा, मरीजों के बीच पहुंचीं महिलाएं; जांच की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Apr 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

जानकारी के मुताबिक, ईसाई मिशनरी से जुड़ी बताई जा रही तीन महिलाएं अस्पताल परिसर में पहुंचीं और मरीजों से संपर्क कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का हवाला देते हुए प्रभावित करने का प्रयास कर रही थीं।

Uproar at Ambedkar Hospital over fears of religious conversion, women arrive among patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में शनिवार को कथित मतांतरण गतिविधियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, ईसाई मिशनरी से जुड़ी बताई जा रही तीन महिलाएं अस्पताल परिसर में पहुंचीं और मरीजों से संपर्क कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का हवाला देते हुए प्रभावित करने का प्रयास कर रही थीं।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि अस्पताल में मौजूद एक मरीज ने इस दौरान महिलाओं की गतिविधियों का वीडियो बना लिया और उसे बजरंग दल से जुड़े लोगों तक पहुंचा दिया। सूचना मिलने के बाद संगठन के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक महिलाएं मौके से जा चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में करीब आधे घंटे तक महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को भी इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के बाहर स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है, जिसमें महिलाओं की गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि राज्य में हाल ही में अवैध मतांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है, जिसके तहत लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं सामने आने पर प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ गई है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed