{"_id":"69db8930bac2d0dcb601e7d7","slug":"supply-from-delhi-to-raipur-via-courier-smuggler-arrested-with-ocean-grown-ganja-major-network-exposed-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से कुरियर के जरिए रायपुर में सप्लाई: 'ओसियन ग्रो गांजा' के साथ तस्कर गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से कुरियर के जरिए रायपुर में सप्लाई: 'ओसियन ग्रो गांजा' के साथ तस्कर गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब के पास की गई, जहां पुलिस ने पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ नाम के विशेष प्रकार के मादक पदार्थ के साथ आरोपी को पकड़ा है। इस मामले से शहर में सक्रिय एक संगठित ड्रग नेटवर्क के संकेत मिले हैं।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब के पास की गई, जहां पुलिस ने पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ नाम के विशेष प्रकार के मादक पदार्थ के साथ आरोपी को पकड़ा है। इस मामले से शहर में सक्रिय एक संगठित ड्रग नेटवर्क के संकेत मिले हैं।
पुलिस को 11 अप्रैल को सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रितिक पसरिचा (26) के रूप में हुई, जो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के मोवा इलाके में रह रहा था।
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से अलग-अलग पैकेट में गांजा और ‘ओसियन ग्रो गांजा’ बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से नकदी, महंगा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री भी जब्त की है। बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामान की कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के जरिए नशे का सामान मंगवाता था और फिर उसे रायपुर में सप्लाई करता था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब उस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है, जो इस कारोबार से जुड़ा हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। साथ ही कुरियर सेवा से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि सप्लाई चेन के अन्य लिंक तक पहुंचा जा सके।
Trending Videos