सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Sejbahar robbery case solved, three minors including two accused arrested, weapons and looted goods recovered

Raipur News: सेजबहार लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी समेत तीन नाबालिग गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत तीन नाबालिगों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sejbahar robbery case solved, three minors including two accused arrested, weapons and looted goods recovered
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत तीन नाबालिगों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, चाकू, डंडा और लूट का सामान जब्त किया गया है।
Trending Videos


घटना 8 अप्रैल की देर रात करीब 1:30 बजे की है, जब दतरेंगा निवासी भूषण साहू अपनी दो भांजियों और एक साथी के साथ बाइक से भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेजबहार स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो मोटरसाइकिलों में सवार पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने बाइक को लात मारकर गिरा दिया, चाबी निकाल ली और डंडों से हमला कर दिया। साथ ही चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के दौरान आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की, यहां तक कि उन्हें खींचकर ले जाने की कोशिश भी की, जिससे उनके कपड़े फट गए। इसके बाद आरोपी गले में पहने चेन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मुजगहन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़ितों से पूछताछ और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही मुखबिरों की मदद और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान चेतन नामदेव का नाम सामने आया, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने नितिन ध्रुव और तीन नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी के पास से लूट में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चाकू, डंडा और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी चेतन नामदेव और एक नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इस कार्रवाई में मुजगहन थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed