फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   saif ali khan attack,saif ali khan,saif ali khan attacked,s Mumbai police returned after releasing the suspect

Saif Ali Khan: हवा हवाई निकली मुंबई पुलिस की सूचना!, तस्वीर जारी कर की थी पुष्टि, असली संदिग्ध आरोपी गया कहां?

Sun, 19 Jan 2025 03:28 PM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 19 Jan 2025 03:28 PM IST
सार

Saif Ali Khan Attack case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले मामले में छत्तीसगढ़ की रेलवे पुलिस फोर्स जिस संदिग्ध व्यक्ति को दुर्ग रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, उसे अब छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
saif ali khan attack,saif ali khan,saif ali khan attacked,s Mumbai police returned after releasing the suspect
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Saif Ali Khan Attack case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले मामले में छत्तीसगढ़ की रेलवे पुलिस फोर्स जिस संदिग्ध व्यक्ति को दुर्ग रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, उसे अब छोड़ दिया गया है। 18 जनवरी की शाम से रातभर तमाशे के बाद हमले के संदेही को मुंबई पुलिस दुर्ग रेलवे स्टेशन में छोड़कर खाली हाथ वापस मुंबई लौट गई। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर जिस फोटो के आधार पर मुंबई पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर पुष्टि की थी, उसे छोड़ क्यों दिया?  असली संदिग्ध आरोपी गया कहां? 
विज्ञापन


विज्ञापन


 

saif ali khan attack,saif ali khan,saif ali khan attacked,s Mumbai police returned after releasing the suspect
मुंबई पुलिस ने संदिग्ध की यही फोटो आरपीएफ को भेजी थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंबई पुलिस अपने इंटेलिजेंस के दम पर दुर्ग आरपीएफ को फोटो भेजकर संदिग्ध के शालीमार-ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में होने की सूचना दी थी। उसे मुंबई से दुर्ग होते हुए बिलासपुर जाने की जानकारी दी थी। इस आधार पर ही दुर्ग आरपीएफ ने संदिग्ध व्यक्ति आकाश कैलाश कनौजिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। यहां तक की आरपीएफ ने संदिग्ध की फोटो वाट्सएप से दोबारा मुंबई पुलिस को भेजकर शिनाख्ती भी करवाई। इस पर मुंबई पुलिस ने संदिग्ध की फोटो सही होने की जानकारी दी। रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट माना में आने की बात भी कही। इसके बाद संदिग्ध को आरपीएफ चौकी में बैठाकर रखा गया था। 

Read More:  Saif Ali Khan: छत्तीसगढ़ में पकड़े गए सैफ पर हमला करने वाले संदिग्ध को छोड़ा, मुंबई पुलिस ने कही ये बात
 

saif ali khan attack,saif ali khan,saif ali khan attacked,s Mumbai police returned after releasing the suspect
दुर्ग आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'तस्वीर की पहचान के बाद ही आरोपी को हिरासत में लिया'
इस संबंध में दुर्ग आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने मीडिया के सामने चर्चा में कहा था कि मुंबई पुलिस की ओर से भेजे गये तस्वीर की पहचान के बाद ही आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में बाकी की जांच-पड़ताल करने के लिये मुंबई पुलिस रायपुर एयरपोर्ट आयेगी, फिर वहां से दुर्ग जायेगी। मुंबई पुलिस ही मामले की छानबीन करेगी। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। हमें केवल हिरासत में लेने के लिये कहा गया था। 




Read More: Saif Ali Khan Attack : मुम्बई पुलिस ने तेज की जांच, संदिग्ध युवक को अपने साथ जल्द लेकर जाएगी टीम



 
विज्ञापन

saif ali khan attack,saif ali khan,saif ali khan attacked,s Mumbai police returned after releasing the suspect
संदिग्ध आरोपी आकाश कैलाश कनौजिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैंने कुछ भी गलत नहीं किया: आकाश कनौजिया
वहीं मीडिया से चर्चा में आकाश कनौजिया ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मुझे पूछताछ के लिए यहां लाया गया था और अब मुझे रिहा कर दिया गया है। मैं आरोपी नहीं हूं। वो हमलावर मेरे जैसा दिख रहा था, इसलिये मुझे ही पकड़ लिया गया पर वो मैं नहीं हूं। 



 

saif ali khan attack,saif ali khan,saif ali khan attacked,s Mumbai police returned after releasing the suspect
बांद्रा क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानिये बांद्रा क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने क्या कहा?
इससे पहले मुंबई पुलिस संदेही आकाश कैलाश कनौजिया को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर आरपीएफ पोस्ट से बाहर ले गई। देर रात तक मामले में गहन पूछताछ भी की। बांद्रा क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने कहा कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरा कर ली गई है। उन्होंने संदेही को मुंबई न ले जाकर छोड़ने की बात कही। संदिग्ध की फोटो मुंबई पुलिस की ओर से जारी करने और क्या इस मामले में गलती हुई है, आदि सवालों पर उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की गई। किसी प्रकार की गलती नहीं हुई है। संदिग्ध के आधार पर पकड़ा गया था। उलटे मीडिया पर ही बरसते हुए फुंडे ने कहा कि हमने इस मामले में संदिग्ध को डिक्लीयर नहीं किया था, हमने पहले ही कहा था कि हमें जांच पड़ताल करने दीजिये। जो संदिग्ध लगेगा उसकी जांच तो करेंगे ही। संदेही का फोटा हमने वायरल नहीं किया है। मीडिया ने ही फोटो वायरल की है। जब संदिग्ध आरोपी नहीं है तो उसके ट्रांजिट रिमांड पर लेने की बात ही नहीं है। 

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan: छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया सैफ पर हमला करने वाला संदिग्ध, दुर्ग पहुंची मुंबई पुलिस; पूछताछ जारी

 

saif ali khan attack,saif ali khan,saif ali khan attacked,s Mumbai police returned after releasing the suspect
इसी कार में बैठाकर कनौजिया को लाया गया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुलगते सवाल?
इस मामले में बड़ा सवाल ये है कि क्या असली संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की कार्रवाई को भांप कर कहीं रास्ते में ही किसी रेलवे स्टेशन पर उतरकर कहीं चला तो नहीं गया? पुलिस के पकड़ने से पहले ही कहीं फरार तो नहीं हो गया? मुंबई पुलिस जिस सूचना के बल पर आरोपी के ट्रेन में होने की बात कही थी। यहां तक की आरपीएफ को फोटो भेजकर जानकारी भी दी थी। दुर्ग आरपीएफ की ओर से दोबारा फोटो भेजने पर शिनाख्ती भी की थी। फिर सवाल ये है कि असली संदिग्ध आरोपी गया कहां? कहीं दुर्ग से पहले की किसी रेलवे स्टेशन पर उतर तो नहीं गया? 

Read More: सैफ अली पर हमले का संदिग्ध दुर्ग से अरेस्ट: शाहरुख खान को मिली थी जान से मारने की धमकी, रायपुर से था कनेक्शन

बताया जाता है कि आरोपी को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में पकड़ने के लिए आरपीएफ जनरल बोगी में पहुंची थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की कार्रवाई को भांपकर किसी दूसरे बोगी में जाकर छिपकर बैठ गया था। बाद में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति आकाश को हिरासत में लिया गया था। सवाल ये है कि आरोपी दुर्ग से पहले किसी अन्य स्टेशन पर तो नहीं उतर गया? पुलिस से बचने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के किसी रेलवे स्टेशन पर उतरकर कहीं छिप तो नहीं गया? आखिर असली संदिग्ध आरोपी गया कहां? इस तरह के तमाम सुलगते सवाल हैं? फिलहाल, असली संदिग्ध आरोपी के पकड़ने के बात ही मामले की सच्चाई सबके सामने आयेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed