सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State level school sports competition, Durg division wins, Raipur-second and Bastar-third in Kawardha

कवर्धा: राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, दुर्ग संभाग ने मारी बाजी, रायपुर-दूसरे और बस्तर-तीसरे स्थान पर

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 Oct 2025 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में सोमवार को आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का समापन हुआ। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

State level school sports competition, Durg division wins, Raipur-second and Bastar-third in Kawardha
कवर्धा में संपन्न हुई राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में सोमवार को आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का समापन हुआ। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओवरऑल अंकों में दुर्ग संभाग ने पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
Trending Videos


प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग ने 25 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रायपुर संभाग 14 अंक के साथ दूसरे और बस्तर संभाग 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँच खेल क्षेत्रों से आए 220 बालक, 220 बालिका और 150 अधिकारियों समेत कुल लगभग 590 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि मैदान में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है भागीदारी और खेलभावना।

खेलवार परिणाम
  1. वॉलीबॉल (बालक 17 वर्ष): विजेता रायपुर, उपविजेता दुर्ग, तृतीय बस्तर
  2. वॉलीबॉल (बालिका 17 वर्ष): विजेता बस्तर, उपविजेता रायपुर, तृतीय दुर्ग
  3. सॉफ्टबॉल (बालक 17 वर्ष): विजेता दुर्ग, उपविजेता बिलासपुर, तृतीय रायपुर
  4. सॉफ्टबॉल (बालिका 17 वर्ष): विजेता दुर्ग, उपविजेता बिलासपुर, तृतीय रायपुर
  5. हैंडबॉल (बालक 19 वर्ष): विजेता दुर्ग, उपविजेता बिलासपुर, तृतीय रायपुर
  6. हैंडबॉल (बालिका 19 वर्ष): विजेता दुर्ग, उपविजेता बस्तर, तृतीय सरगुजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed