{"_id":"678bbe7ffcb3eeda4103e8be","slug":"suspect-arrested-for-attack-on-saif-ali-khan-shahrukh-khan-received-death-threats-connection-with-raipur-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ अली पर हमले का संदिग्ध दुर्ग से अरेस्ट: शाहरुख खान को मिली थी जान से मारने की धमकी, रायपुर से था कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफ अली पर हमले का संदिग्ध दुर्ग से अरेस्ट: शाहरुख खान को मिली थी जान से मारने की धमकी, रायपुर से था कनेक्शन
Sat, 18 Jan 2025 08:15 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 18 Jan 2025 08:15 PM IST
सार
Saif Ali Khan: मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छत्तीसगढ़ की दुर्ग आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सैफ अली खान, संदिग्ध व्यक्ति, शाहरूख खान, फैयान खान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Saif Ali Khan: मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छत्तीसगढ़ की दुर्ग आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस की ओर से एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को पकड़कर आरपीएफ पुलिस चौकी लाया गया। अब उसे लेने के लिये मुंबई पुलिस टीम दुर्ग आ रही है। इसके बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। दूसरी ओर इससे पहले भी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पांच नवंबर को रायपुर से एक फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं 50 लाख रुपये की मांग की गई थी।
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि रायपुर के वकील फैजान खान के मोबाइल नंबर से फोन किया गया था। हालांकि फैजान ने दावा करते हुए कहा था कि उन्हें फंसाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने 1994 की फिल्म 'अंजाम' में हिरण-शिकार वाले डायलॉग पर शाहरुख खान के खिलाफ मामला दायर किया था। उन्होंने पुलिस से पूछताछ कहा था कि मेरा फोन खो गया था, मैंने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी थी। मुंबई पुलिस मेरे घर आई और कॉल के बारे में पूछ रहे थे। मैंने उन्हें बताया था कि 'मैं एक वकील हूं, मेरे फोन खो गया था और कॉल किसने किया मुझे नहीं पता।'
फैजान खान ने शाहरुख खान के खिलाफ दायर एक पिछली शिकायत का भी खुलासा किया था, जिसमें आरोप लगाया था कि एक्टर ने धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया। बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई शिकायत में 1994 की फिल्म 'अंजाम' के एक सीन का हवाला दिया गया है, जिसमें शाहरुख खान का किरदार अपने नौकर को अपनी गाड़ी में एक हिरण के शव के बारे में बताता हुआ दिखाई देता है। फैजान खान ने आगे आरोप लगाया कि शाहरुख खान के संदिग्ध इससे जुड़े हो सकते हैं। हालांकि इस दावे को साबित करने के लिए कोई खास सबूत पेश नहीं किया था।
विज्ञापन
इस केस में मुंबई पुलिस की एक टीम पांच नवंबर को रायपुर आई थी। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी। उसमें कहा था कि मुझे 50 लाख रुपए नहीं दिए, तो तुम्हें जान मार डालूंगा। जब पुलिस ने पूछा कि आप कौन बोल रहे हैं और कहां से बोल रहे हैं? फोन करने वाले ने कहा कि ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है, अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो।
छत्तीसगढ़ एक वकील फैजान खान ने दावा किया कि उनका फोन दो नवंबर को चोरी हो गया था। उन्होंने चोरी के संबंध में पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उनके फोन का गलत इस्तेमाल करने वाले किसी व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पूछताछ के दौरान फैजान खान ने अपनी बेगुनाही पर कहा कि धमकी भरे कॉल से उनका कोई लेना-देना नहीं है और हो सकता है कि कोई उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।