{"_id":"68810b321ddd6f100301a0c3","slug":"two-school-students-drowned-during-picnic-in-kharun-river-in-durg-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: दुर्ग में खारुन नदी में पिकनिक के दौरान दो स्कूली छात्र बहे, एक का शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: दुर्ग में खारुन नदी में पिकनिक के दौरान दो स्कूली छात्र बहे, एक का शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग जिले में खारुन नदी में पिकनिक के दौरान रायपुर के समता कॉलोनी के दो स्कूली छात्र तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ ने एक छात्र यशवंत हरपाल का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे छात्र आशीष सरोज की तलाश जारी है।
अमलेश्वर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अमलेश्वर थाना क्षेत्र के जमराव में खारुन नदी में पिकनिक के दौरान दो स्कूली छात्र तेज पानी के बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने एक छात्र यशवंत हरपाल का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे छात्र आशीष सरोज की तलाश जारी है।
Trending Videos
रायपुर के समता कॉलोनी से 10वीं कक्षा के छह स्कूली छात्र मोटरसाइकिल से जमराव में खारुन नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। इनमें से दो छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे और तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और एसडीआरएफ को सूचित किया। रात होने के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया और दूसरे छात्र की तलाश के लिए अगले दिन सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश्वर पुलिस ने यशवंत हरपाल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छात्रों के साथ गए अन्य दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।