{"_id":"6a5f05eca00e5b11010f7496","slug":"12-people-caught-gambling-on-hospital-premises-goods-worth-lakhs-a-car-and-motorcycles-seized-bastar-news-c-1-1-noi1494-4525100-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त
Tue, 21 Jul 2026 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, जब्त सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीएससी परिसर में जुआ खेलते हुए 12 लोगों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार, बाइक के नगदी पैसे भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि 19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग सीएचसी चारामा के समीप बने शेड में रुपए-पैसों का दांव लगाकर खेल रहे हैं। सूचना के मिलते ही थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके से 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 2 चारपहिया वाहन, 3 मोटरसाइकिल, ताश के पत्ते, 31 हजार 510 रुपये नगद जब्त किया गया। जब्त संपत्ति का अनुमानित कीमत 5 लाख 96 हजार 510 रुपये आंका गया है।
विज्ञापन
ये हुए गिरफ्तार
1. शिवदत्त निषाद 31साल निवासी शाहवाडा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
2. देवेन्द्र कुमार सेन 30 साल निवासी शाहवाड़ा चौकी हल्बा थाना नरहनपुर
3. खेमलाल गजेन्द्र 59 साल निवासी अरौद चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
4. विरेन्द्र मेश्राम 40 साल निवासी शाहवाडा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
5. देवप्रसाद उईके 52 साल निवासी पलेवा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
6. इन्द्रजीत रामटेके 35 साल निवासी शाहवाडा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
7. ईश्वर नेताम 35 साल निवासी एकता नगर ढेलकाबोड कांकेर थाना कांकेर
8. प्रकाश सिन्हा 32 साल निवासी रूद्री जिला धमतरी
9. डी.के. बंछोर 36 साल निवासी वार्ड क्रंमांक 10 चारामा थाना चारामा
10. गोविन्द जुर्री 40 साल निवासी अलबेलापारा कांकेर थाना कांकेर
11. महेन्द्र निषाद 35 साल निवासी अकलाडोंकरी जिला धमतरी
12. अरूण मण्डावी 36 साल निवासी शाहवाडा चौकी हल्बा थाना नरहरपुर शामिल थे।