{"_id":"6a5d6dd8658a3d7b1c0077bc","slug":"python-killed-with-an-axe-while-searching-for-food-3-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4521437-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइथन की बेरहमी से हत्या: मुर्गी खाने पर कुल्हाड़ी से काट डाला, वीडियो वायरल होने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइथन की बेरहमी से हत्या: मुर्गी खाने पर कुल्हाड़ी से काट डाला, वीडियो वायरल होने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Jul 2026 08:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:04 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मुर्गी खाने से नाराज तीन युवकों ने एक पाइथन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर जिले के नाथिया नवागांव में रहने वाले तीन युवकों ने एक पाइथन की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि पाइथन उनके फार्म हाउस की एक मुर्गी को खा गया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि रविवार को भोजन की तलाश में एक पाइथन युवकों के फार्म हाउस पहुंचा। वहां उसने एक मुर्गी को अपना शिकार बनाकर खा लिया। यह देखकर युवक गुस्से में आ गए और घर में रखी कुल्हाड़ी से पाइथन की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के दौरान उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुल्हाड़ी से पाइथन की हत्या की थी और घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उनका कहना था कि मुर्गी खाने से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया। यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र के नाथिया नवागांव का है।

हत्या के बाद पाइथन स्नेक का शव व गिरफ्तार आरोपी