{"_id":"6a04752e1a7558326b00fb7a","slug":"instead-of-luxury-cars-the-wedding-procession-was-carried-out-in-bullock-carts-bastar-news-c-1-1-noi1494-4275133-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video Viral: नारायणपुर में बैलगाड़ी से निकली बरात, लग्जरी कारों की जगह अपनाई पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral: नारायणपुर में बैलगाड़ी से निकली बरात, लग्जरी कारों की जगह अपनाई पुरानी परंपरा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 07:05 PM IST
नारायणपुर जिले के डूमरतराई गांव में देहरी परिवार ने आधुनिक युग में भी अपनी पुरानी संस्कृति को अपनाया। उन्होंने लक्जरी गाड़ी की जगह बैलगाड़ी में अपनी बारात निकाली। इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया और यह गांव में चर्चा का विषय बन गई।
आज के आधुनिक युग में लोग बारात निकालने के लिए महंगी कारों और हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं। ऐसे समय में कुबेर देहरी और उनके परिवार ने यह अनूठी पहल की। उन्होंने बैलगाड़ी से बारात निकालकर भारतीय ग्रामीण संस्कृति और पुरानी परंपराओं को सहेजने का अमूल्य संदेश दिया।
यह पहल मुख्य रूप से खर्चीली शादियों को कम करने में सहायक है। यह वर्तमान में प्रधानमंत्री के आह्वान पर पेट्रोल डीजल की कमी के साथ परंपराओं को जीवित रखने का संदेश भी देती है। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। इस शादी का वीडियो भी साझा किया जा रहा है। लोग इस संस्कृति को जीवित रखने वालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में इस युवक ने बैलगाड़ी पर बारात निकालकर संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया। बारात में ढोल की जगह पुराने वाद्ययंत्रों का उपयोग किया गया। टेंट की जगह पेड़-पौधों के पत्तों से सजावट की गई थी। यह अनोखी पहल पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह पहल मुख्य रूप से खर्चीली शादियों को कम करने के उद्देश्य से की गई है। आधुनिकता के दौर में लोग शादी-विवाह में अत्यधिक खर्च करते हैं। बैलगाड़ी का उपयोग कर देहरी परिवार ने सादगी का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी यह पहल अन्य परिवारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।