{"_id":"6a60f5136f9db87b930875fb","slug":"rakhi-from-mekaz-tops-the-final-mbbs-examination-conducted-by-ayush-university-bastar-news-c-1-1-noi1494-4532038-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: जगदलपुर की एमबीबीएस छात्रा राखी पटेल ने किया कमाल, आयुष यूनिवर्सिटी परीक्षा में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: जगदलपुर की एमबीबीएस छात्रा राखी पटेल ने किया कमाल, आयुष यूनिवर्सिटी परीक्षा में किया टॉप
Wed, 22 Jul 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:49 PM IST
सार
मेकाज की एमबीबीएस छात्रा डॉ. राखी पटेल ने आयुष यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एमबीबीएस फाइनल पार्ट-2 परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 15 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
मेकाज व राखी पटेल अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल की एमबीबीएस छात्रा राखी पटेल ने पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। उन्होंने आयुष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एमबीबीएस फाइनल भाग 2 परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की। इस सफलता से उनके परिवार और पूरे बस्तर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
बिलासपुर निवासी राखी पटेल ने बताया कि इस वार्षिक परीक्षा में 10 शासकीय और 4 निजी महाविद्यालयों के करीब 15 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए राखी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राखी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और मेकाज के शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए हाल ही में स्वर्ण पदक भी दिया गया था। राखी ने शिक्षकों के ज्ञान और घंटों की पढ़ाई को अपनी सफलता का परिणाम बताया। वर्ष 2021 बैच की छात्रा राखी की इस उपलब्धि से जगदलपुर चिकित्सा महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पढ़ाई करते हुए उन्होंने पूर्ण सुविधाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम पाया।
विज्ञापन
राखी पटेल की इस उपलब्धि से न केवल जगदलपुर चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह है। पूरे बस्तर क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पढ़ाई करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की है। बिलासपुर की इस छात्रा ने बस्तर के मेकाज में लगन और सही मार्गदर्शन से लक्ष्य पाया।
स्व. बलिराम कश्यप चिकित्सा महाविद्यालय के डीन प्रदीप बेक ने राखी पटेल को बधाई दी। अधीक्षक अनुरूप साहू, विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधीक्षक अनुरूप साहू ने इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राखी ने जगदलपुर चिकित्सा महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने राखी के उज्ज्वल भविष्य और सफल चिकित्सकीय कॅरिअर की कामना की।