{"_id":"691b47fc1e0bd1d16f04cc49","slug":"woman-and-16-goats-died-in-hit-by-train-in-bhatapara-in-chhattisgarh-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहा महिला की मौत, 16 बकरा–बकरियों की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहा महिला की मौत, 16 बकरा–बकरियों की भी गई जान
Mon, 17 Nov 2025 09:37 PM IST
राहुल तिवारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बलौदाबाजार-भाटापारा
संवाद न्यूज एजेंसी, बलौदाबाजार-भाटापारा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:37 PM IST
सार
भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में बोरतरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से चरवाहा महिला की मौत हो गई। हादसे में उसकी 16 बकरा-बकरियां भी मारी गईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बोरतरा फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक चरवाहा महिला अपनी बकरियों को चराकर घर लौट रही थी। तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ चल रही 16 बकरा-बकरियों की भी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन