फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Great Technology Emerge Without Big Machines? C V Raman Lesson on Innovation

जीवन धारा: तकनीक मशीनों की मोहताज नहीं होती, समझें नवाचार की ताकत

Sat, 08 Aug 2026 07:11 AM IST
शिवम गर्ग सी वी रमन
सी वी रमन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 08 Aug 2026 07:11 AM IST
सार

तकनीक का सबसे सकारात्मक पहलू है कि यह बड़ी-बड़ी मशीनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि मनुष्य की विचारशीलता और नवोन्मेष से जन्म लेती है। तकनीक जब शोध व प्रयोग का रूप लेती है, तो वह प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहती।

विज्ञापन
Great Technology Emerge Without Big Machines? C V Raman Lesson on Innovation
बड़ी मशीन नहीं, बड़ी सोच से जन्म लेती है तकनीक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

जब मैं अपने व्याख्यानों में भारत के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर चर्चा करता हूं, तो मेरा ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि तकनीक और विज्ञान कोई दूर की वस्तुएं नहीं हैं। ये हमारी जिज्ञासा, अवलोकन क्षमता और प्रकृति को गहराई से समझने की इन्सानी इच्छा का ही परिणाम हैं।

विज्ञापन


1921 में भूमध्य सागर के नीले जल को देखकर मेरे मन में उठे एक साधारण से सवाल कि समुद्र और आकाश नीले क्यों दिखते हैं? ने मुझे और मेरे साथियों को वर्षों के गहन शोध की ओर प्रेरित किया। जब हमने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की, तो हमारे पास कोई बहुत महंगी या आयातित प्रयोगशाला तकनीक नहीं थी। हमने बहुत ही सरल और किफायती उपकरणों का उपयोग करके इस महान भौतिक सिद्धांत को साबित किया। तकनीक का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू यही है कि यह बड़ी-बड़ी मशीनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि मनुष्य की विचारशीलता और नवोन्मेष से जन्म लेती है।
विज्ञापन


तकनीक जब शोध और प्रयोग का रूप लेती है, तो वह केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहती। प्रकाश के बिखराव और उसके स्पेक्ट्रम से जुड़े उन शुरुआती अध्ययनों ने आगे चलकर ‘रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी’ जैसी तकनीक को जन्म दिया। आज यह तकनीक चिकित्सा, रसायन विज्ञान, कला संरक्षण और अंतरिक्ष अन्वेषण में पदार्थों की पहचान करने के लिए उपयोग की जा रही है। एक छोटे-से विचार से विकसित हुई तकनीक जब पूरी दुनिया के काम आती है, तो वही विज्ञान की सबसे बड़ी सार्थकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा हमेशा से यह दृढ़ विश्वास रहा है कि किसी भी देश की वास्तविक प्रगति आयातित तकनीकों पर निर्भर रहने से नहीं, बल्कि अपने संसाधनों और अपनी प्रतिभा के बल पर मौलिक तकनीक विकसित करने से होती है। जब हम अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए खुद तकनीकी समाधान खोजते हैं, तो इससे न केवल हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलती है, बल्कि पूरे समाज व देश के विकास को नई गति भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed