{"_id":"6a688ced51cd0da12d028200","slug":"history-of-world-cinema-a-date-for-mad-mary-directed-by-darren-thornto-movie-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व सिनेमा की जादुई दुनिया: ए डेट फॉर मैड मेरी- आइरिश क्वीर फिल्म","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
विश्व सिनेमा की जादुई दुनिया: ए डेट फॉर मैड मेरी- आइरिश क्वीर फिल्म
सार
डैरेन थोर्टोन की फिल्म ‘ए डेट फर मैड मेरी’ ऊपर-ऊपर से कमिंग ऑफ एज की फिल्म लगती है, मगर इसके निहितार्थ बहुत भिन्न हैं। यह फिल्म शानदार अभिनय, कथानक में अप्रत्याशित मोड़ तथा निर्देशीय कौशल के लिए देखी जानी चाहिए।
विज्ञापन
सिनेमा की दुनिया
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्वीर शब्द एक अम्ब्रेला की भांति प्रयोग किया जाता है, इसके भीतर जो भी सैक्सुअल पहचान, इच्छाएं एवं व्यवहार समाज सम्मत घेरे में नहीं आता है, वह सब सिमट जाता है। हाल-हाल तक ऐसे लोग घृणा, उपेक्षा, अपमान, हंसी के पुरुष पात्र हुआ करते थे। स्त्री का समलैंगिक अथवा ट्रांसजेंडर होना अकल्पनीय था। मगर समय के साथ समाज की सोच बदली, देशों के नियम-कानून बदले हैं। क्वीर भी खुल कर सामने आने लगे हैं, अपने अधिकारों का दावा करने लगे हैं। फिल्मों में भी इनकी छवि परिवर्तित हुई है।
विज्ञापन
यह परिवर्तन न केवल हमारे देश के सिनेमा में आया है, वरन दुनिया के अन्य देशों में भी देखने को मिल रह है। सामाजिक-आर्थिक बदलाव के साथ इसका एक कारण अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक सिनेमा की पहुंच है। प्रत्येक देश अपना सिनेमा दुनिया के सब दर्शकों तक ले जाना चाहता है। इस कारण लैंगिक पहचान खुल कर सिनेम में नजर आने लगी है। यही आयरलैंड भी कर रहा है। इसी संदर्भ में आयरलैंड की एक बहुत संवेदनशील फिल्म ‘ए डेट फॉर मैड मेरी’ देखी जाए।
विज्ञापन
डैरेन थोर्टोन की फिल्म ‘ए डेट फर मैड मेरी’
डैरेन थोर्टोन की फिल्म ‘ए डेट फर मैड मेरी’ ऊपर-ऊपर से कमिंग ऑफ एज की फिल्म लगती है, मगर इसके निहितार्थ बहुत भिन्न हैं। यह फिल्म शानदार अभिनय, कथानक में अप्रत्याशित मोड़ तथा निर्देशीय कौशल केलिए देखी जानी चाहिए। फिल्म यामीन अकरम के नाटक ’10 डेट्स विथ मैड मेरी’ पर आधारित है।
विज्ञापन
अभिनय का कमाल किया है, शौना केरज़्लैक (मेरी), चार्ली बैली (शार्लेन), तारा ली (जेस) ने। थोर्टोन ने नाटक एवं फिल्म दोनों का निर्देशन किया है, स्क्रीनप्ले उन्होंने अपने भाई कोलीन के साथ मिल कर तैयार किया है। शार्लेन तथा मेरी के साथ वाले दृश्य गजब के भावात्मक दृश्य हैं। चार्ली बैली को शार्लेन की सहायक भूमिका के अभिनय हेतु आइरिश फिल्म एवं टेलिविजन का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
आयरलैंड के छठवें सबसे बड़े शहर ड्रोघेडा में स्थापित फिल्म की शुरुआत छ: मास की जेल काटने के बाद मेरी के रिहा होने से होती है। उसने गुस्से में बार का कांच तोड़ दिया था। जेल से निकलते उसे पता चलता है, उसके सब परिचित, उसके परिवार के लोग सब बदल चुके हैं। उसकी साथिन शार्लेन शादी करने वाली है। शार्लेन ने उससे दूरी बना ली है। मां अपने आप में मस्त है।
मेरी जेल अर्थात नियंत्रण और नियम-कायदों से बाहर निकली है। वह भौतिक स्थान की रोकथाम से बाहर आई है। मगर बाहर भी उसके लिए विचित्र स्थिति है। शार्लेन सातवें आसमान पर है, उसके पैर जमन पर नहीं पड़ रहे हैं। शार्लेन दूसरे दोस्तों एवं होने वाले पति के साथ पार्टियां कर रही है, जिसमें मेरी अगर जाती भी है तो कोई उससे आत्मीय व्यवहार नहीं करता है। इसके बावजूद शार्लेन चाहती है कि उसकी शादी में मेरी मेड ऑफ ऑनर बने। उसकी शादी की तैयार में सदा साथ रहे।
इन सब घटनाओं से मेरी के अंतर में जो उथल-पुथल हो रहे है, वह अपने आप को जितनी अकेली पा रही है, कितनी असहज अनुभव कर रही है। मेरी दूसरों से भौतिक दूरी बना कर रखती है। इन सब भावों को शौना केरज़्लैक बहुत आधिकारिक तरीके से प्रस्तुत किया है, इस भावाव्यक्ति का श्रेय निर्देशीय कौशल तथा सिनेमाटोग्राफी को भी जाता है। ओले ब्रैट बिर्केलैंड के कैमरे ने क्लोजअप्स और मीडियम क्लोजअप्स शोट्स द्वारा यह कमाल किया है।
निर्देशक के अनुसार उन्होंने यह शैली खासतौर पर जानबूझ कर अपनाई है। कैमरा दिखाता है, कैसे मेरी अपने आसपास हो रही हर बात को समझने का प्रयास कर रही है। कैमरा अधिक-से-अधिक समय उसके पास रहता है, यहां तककि उसकी ऊब को भी पकड़ता है।
इन सब हलचलों के बीच मेरी ने पका किया हुआ है कि वह सबका मुंह बंद करने केलिए शादी में एक डेट के साथ जाएगी। अब डेट आए कहां से? फिल्म नए जमाने (2016) में बनी है। सो मेरी एक डेटिंअग एजेंसी से सम्पर्क करती है। एजेंसी जैसाकि अमूमन करती हैं, एक-के-बाद-एक आदमी से मेरी की मुलाकात करती है। मगर मेरी इन विचित्र आदमियों का क्या करे अत: वह उन्हें खारिज करती जाती है।
इस बीच बहुत गड़बड़ होती है मगर एक बात अच्छी होती है। मेरी का परिचय संकोची, मितभाषी जेस से होता है। जेस (तारा ली) शार्लेन की शादी की वीडियोग्राफर है, वह बार में गाती भी है।
इस सामाजिक यथार्थ की फिल्म में समाज से अलगाई हुई मेरी एक साथी की खोज में है। लगता है मेरी की खोज जेस से मिल कर पूरी होगी। मगर यह इतना आसान नहीं है। दोनों का स्वभाव शर्मीला है। उनमें धीरे-धीरे एक लगाव उत्पन्न होता है। वे इस लगाव से चकित हैं, आगे बढ़ने में हिचकिचाती हैं।
इस पूरी फिल्म में मेरी के मन में शार्लेन के प्रति भावनाएं हैं, दूसरी ओर जेस को लगता है कहीं मेरी शार्लेन से हिसाब बराबर करने केलिए उसका उपयोग तो नहीं कर रही है। दोनों का संबंध टूट जाता है। जेस कह देत है, मेरी उसे कॉन्टेक्ट न करे। ‘ए डेट फॉर मैड मेरी’ फिल्म में सारे समय स्त्रियां केंद्र में हैं। उनके जटिल निजी संबंधों का अन्वेषण करती है। उनके संबंधों को सामाजिक परिप्रेक्ष्य में रख कर चित्रित करती है।
7 पुरस्कार प्राप्त यह फिल्म समलैंगिक व्यक्तियों के विषय में व्याप्त मिथक को तोड़ती है। मेरी, शार्लेन और जेस तीनों समलैंगिक हैं मगर तीनों पुरुष के साथ भी अंतरंग हैं।
जब मेरी सार्वजनिक स्थान में जेस को चूमती है तो शार्लेन पूछती है, ‘तुम लड़कियों के साथ हो?’ मेरी का उत्तर है, ‘शायद’। फिल्म के प्रारंभ में मेरी का वॉयज ओवर है, ‘शार्लेन के बारे में जो बातें आपको जाननी चाहिए’। असल में वह कह रही है, ‘जो बातें आपको मेरी के विषय में जाननी चाहिए।’ दर्शक मेरी की स्थिति, भावनाओं से अनायास जुड़ जाता है। इस जुड़ने में शोना का मासूम चेहरा मुख्य भूमिका निभाता है।
फिल्म के अंत की ओर मेरी अपने गुस्सैल स्वभाव और पीने की आदत को समझती है। वह खुद को बेहतर तरीके से पहचानती है। शार्लेन की शादी, उसके बदले हुए व्यवहार को स्वीकार करती है। वह जेस को एक भावुक वॉयजमेल भेजती है। सुखद है, जेस वापस फोन करती है, मेरी उसका फोन रिसीव करती है। लगता है, मेरी की जिंदगी का नया अध्याय शुरु होगा, उसका अकेलापन दूर होगा।
-------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।