{"_id":"69b2a34c9f60c153f50bcfe3","slug":"history-of-world-cinema-robert-duvall-american-actor-and-filmmaker-movies-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व सिनेमा की जादुई दुनिया: रोबर्ट डुवाल- एक बड़ा अभिनेता और प्रसिद्ध निर्देशक","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
विश्व सिनेमा की जादुई दुनिया: रोबर्ट डुवाल- एक बड़ा अभिनेता और प्रसिद्ध निर्देशक
विज्ञापन
सार
सात दशक तक सक्रिय रहे रोबर्ट डुवाल ने अभिनय का शिखर छूआ, साथ ही उन्होंने फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री निर्देशित की। उन्होंने 4 फिल्में लिखीं और 5 का निर्देशन किया।
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डुवैल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
सिने-प्रेमी फोर्ड कोपोला और उनके ‘गॉडफादर’ से बखूबी परिचित हैं। ‘गॉडफादर’ में टॉम हेगन बने रोबर्ट डुवाल जब 15 फरवरी 2026 को गुजरे तो हॉलीवुड में शोक की लहर आ गई। शोक-संदेशों से मीडिया पट गया। इसी से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने उनसे अपनी दोस्ती की, उनकी अभिनय कुशलता की खुले मन से प्रशंसा की।
Trending Videos
मैंने उन्हें सबसे पहले रोबर्ट को 1.30 मिनट की टीवी फिल्म ‘लोनसम डव’ में पूर्व टेक्सास रेंजर अगस्टस मैक्क्री के रूप में देखा था। 1989 की इस फिल्म में वे टॉमी ली जोन्स और डैनी ग्लोवर के साथ थे। उन दिनों न तो एक्टर के नाम जानती थी और न ही उन्हें पहचानती थी। मगर काम अच्छा लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लैरी मेक्मर्ट्री की किताब ‘लोनसम डव’ पढ़ चुकी थी, सो समझने में काम कठिनाई हुई। बाद में पता चला फिल्म को 7 प्राइमटाइम एमी पुरस्कार मिले हैं। रोबर्ट इसे उनका सबसे गर्व काम मानते थे। कुछ समय बाद टॉमी ली जोन्स और डैनी ग्लोवर को पहचानने लगी।
इसके पहले वे 1962 की प्रसिद्ध फिल्म ‘टू किल ए मॉकिंग बर्ड’ में बू रेडली की भूमिका कर चुके थे। यह समाज के अन्याय का शिकार बड़ा प्यारा-सा चरित्र है। पता चला, वे इस फिल्म के अंतिम जीवित अभिनेता थे।
मंच-फिल्म अभिनेता, निर्देशक रोबर्ट (पूरा नाम रोबर्ट सेल्डेन डुवाल) का जन्म 5 जनवरी 1931 को कैलीफोर्निया में हुआ। उनके गुजरने पर ‘गॉडफादर’ के सह-अभिनेता रोबर्ट डि नीरो ने कहा, ‘ईश्वर बॉबी को आशीष दे। आशा है, मैं 95 साल तक जीवित रहूं।’ वहीं इसी फिल्म के दूसरे सह-अभिनेता एल पैसिनो के अनुसार, ‘उनका असाधारण उपहार सदैव स्मरण किया जाएगा।’
वैसे तो रोबर्ट डुवाल को सात बार (‘टू किल ए मॉकिंग बर्ड’, ‘टेन्डर मर्सीज’, ‘एम*ए*एस*एच*’, ‘गॉडफादर’ 1 और 2, ‘नेटवर्क’, ‘एपोकैलिप्से नाऊ’) ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। 1983 की फिल्म ‘टेन्डर मर्सीज’ को दो अकादमी मिले, जिसमें से एक रोबर्ट के नाम रहा। अक्सर ऐसा होता है, रोबर्ट के पिता अपनी तरह बेटे को नेवल अकादमी में देखना चाहते थे।
रोबर्ट भी खुद को ‘नेवी ब्राट’ कहते थे। वैसे उनके बेटे रोबर्ट ने 1953 में कॉलेज से निकलने के बाद दो साल सेना में बिताए, पर बनना तो उसे कुछ और था। सो वे एक्टिंग प्रशिक्षण केलिए न्यूयॉर्क चले गए। काम चलाने के लिए पोस्टल क्लार्क की नौकरी करते आगे बढ़ने लगे।
फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री का सफर
सात दशक तक सक्रिय रहे रोबर्ट डुवाल ने अभिनय का शिखर छुआ, साथ ही उन्होंने फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री निर्देशित की। उन्होंने 4 फिल्में लिखीं और 5 का निर्देशन किया। ‘वाइल्ड होर्सेस’, ‘एसासिनेशन टैंगो’, ‘वी’र नॉट द जेट सेट’, दि एपोस्टल’, ‘माई लव’ उनकी निर्देशित फिल्में हैं। उन्हें मंच पार देख कर नाटक निर्देशक होर्टन फुट ने उनका बू रैडली (‘टू किल ए मॉकिंग बर्ड’) की भूमिका केलिए अनुमोदन किया था।
रोबर्ट ने ऑर्दर मिलर, टेनेसे विलियम्स जैसे नाटककारों के नाटक में सफल भूमिकाएं कीं। उन्होंने टीवी में एक लंबी पारी खेली। ‘नेकेड सिटी’, ‘एलफ्रेड हिचकॉक प्रेसेंट्स’, आर्मस्ट्रॉंग सर्किल थियेटर उनके प्रसिद्ध टीवी कार्य हैं।
रोबर्ट डुवाल ने हॉलीवुड के दिग्गजों जैसे माइकेल केन के साथ ‘दि इगल हैज लैंडेड’, लॉरेंस ओलिवियर के साथ ‘द बेट्सी’, मोहम्मद अली के साथ ‘द ग्रेटेस्ट’ में काम किया। अभिनय के अलावा वे फुटबॉल के प्रेमी थे। उन्हें टैंगो पसंद था, स्थान में उन्हें एर्जेंटीना की राजदानी अच्छा लगता, जिसे वे ‘प्रेम का शहर’ कहते थे। एक बार उनसे किसी ने पूछा, ‘आप काम के बीच में क्या करते हैं?’ उनका उत्तर था, हॉबीज, हॉबीज और अधिक हॉबीज।’
डस्टिन हॉफमैन एवं जीन हैकमैन एक्टिंग स्कूल में उनके साथी थे। ताजिंदगी तीनों की मित्रता कायम रही। रोबर्ट याद करते थे, ‘एक दोस्त जिसने आपकी कमर टूटने पर अपने अंतिम 300 डॉलर दिए थे, जीन हैकमैन दोस्त है।’ तीनों ने साथ में संघर्ष किया। एक साल पहले हैकमैन के 18 फरवरी 2025 में गुजरने पर रोबर्ट को कितना दु:ख हुआ होगा।
दोनों आर्मी में साथ थे, उन्होंने फिल्मों ‘द कनवर्सेशन’ (क्रेडिट में नाम नहीं है) में संग काम किया। ‘द रेन पीपुल’ से उन्होंने फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के सात काम किया, इस निर्देशक प्रसिद्ध कोपोला ने रोबर्ट के गुजरने पर इसे अपने लिए एक ‘आघात’ माना। वे उन्हें महान एक्टर की संज्ञा देते हैं।
---------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
कमेंट
कमेंट X