सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   How to Start a Perfect Morning: Tips for Energy, Focus, and Positivity

अच्छी सुबह कैसे बनाएं बेहतरीन: ऊर्जा, ताजगी और सकारात्मक सोच से करें अपने दिन की शुरुआत

जैंसी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: Shivam Garg Updated Sun, 22 Mar 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
सार

क्या आप भी हर सुबह थकान और सुस्ती के साथ जागते हैं? क्या आपकी भी दिन की शुरुआत हमेशा भागदौड़ और तनाव से होती है? अगर हां, तो हो सकता है कि आप अभी तक यह न जानते हों कि एक अच्छी सुबह सिर्फ जल्दी उठने का नाम नहीं है, बल्कि यह आपकी ऊर्जा, मानसिक ताजगी और दिनभर की सकारात्मकता से जुड़ी होती है। जानना चाहते हैं कि कैसे छोटी-छोटी आदतें आपकी सुबह को बेहतरीन बना सकती हैं और पूरे दिन को बदल सकती हैं? तो पढ़ें ये ब्लॉग...

How to Start a Perfect Morning: Tips for Energy, Focus, and Positivity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

कई परिवारों में एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो सबसे पहले जगकर नींद में ऊंघते हुए बाकी लोगों को पूरी ऊर्जा के साथ ‘सुप्रभात’ कहता है। जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठ जाता है, खुद को ऊर्जावान और चौकस महसूस करता है। सुबह उठना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब 'डेलाइट सेविंग टाइम' की वजह से कई लोग लगभग अंधेरे में उठ रहे हैं। डेलाइट सेविंग टाइम ऐसी प्रथा है, जिसमें गर्मियों के महीनों के दौरान घड़ियों को एक घंटा आगे बढ़ा दिया जाता है, ताकि शाम के समय दिन की रोशनी ज्यादा देर तक बनी प्रतीत हो। सुबह के समय को ज्यादा फायदेमंद कैसे बनाया जाए?

Trending Videos


टाइम मैनेजमेंट एसेंशियल्स की लेखिका अन्ना डियरमोन कोर्निक कहती हैं कि एक बेहतरीन सुबह की शुरुआत रात से ही शुरू होती है। इसलिए अपनी नींद की आदतों को लेकर ईमानदार रहें। खासकर इस बात पर ध्यान दें कि आप कब सोते और कब उठते हैं। अगर मुमकिन हो, तो नियत समय पर सोने और जगने की योजना बनाएं। इससे सेहत के साथ मन भी तरोताजा रहेगा। यह  आपकी मानसिक और दिल की सेहत को सुरक्षित रखने में मदद करता है, और आपकी सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर बनाता है। सुबह की भागदौड़ से बचने के लिए रात में ही छोटी-छोटी तैयारियां करना समझदारी है-जैसे अगले दिन के कपड़े निकालकर रखना, बैग तैयार करना या मौसम की जानकारी पहले ही देख लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और द पावर ऑफ रियल ऑप्टिमिज्म की लेखिका डॉ. दीपिका चोपड़ा कहती हैं कि जमीन पर पैर नीचे रखने से पहले ही सकारात्मक सोच अपना लें- जैसे, चाय की पहली चुस्की, बच्चों की मुस्कान या दिन के अंत में मिलने वाला आराम। ऐसी कल्पना आपके दिमाग को उत्साह व उम्मीद से भर सकती है, जिससे दिन की शुरुआत अच्छी होती है।

उनके मुताबिक, सुबह शरीर को थोड़ा सक्रिय करना भी जरूरी है। केवल तीन मिनट की हल्की गतिविधि भी आपको ताजादम बना सकती है। आप चाहें तो थोड़ा नृत्य कर सकते हैं या बस टहलने निकल सकते हैं। यदि आप कुछ नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम थोड़ी धूप सेंक लें। इससे आपके शरीर को संकेत मिलेगा कि अब दिन शुरू हो चुका है और इससे आपकी ऊर्जा बढ़ती है।

यूसीएलए हेल्थ माइंडफुल की डायरेक्टर, डायना विंस्टन कहती हैं कि आराम करने और खुद को फिर से संतुलित करने के लिए कुछ पल कुछ भी करने के बजाय बस चुप रहें। एक अच्छी सुबह का मतलब यह नहीं है कि आप बहुत जल्दी उठें। यानी अपने दिन की शुरुआत ऐसे करें, जिससे आप सहज, संतुलित और सकारात्मक महसूस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed