{"_id":"6a77ef3ac3c9761f4c09f205","slug":"psychology-behind-procrastination-identify-what-causes-your-attention-to-wander-then-find-solution-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम टालने की आदत के पीछे का मनोविज्ञान: पहचानें कि आपका ध्यान किस कारण भटकता है, फिर समाधान निकालें","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
काम टालने की आदत के पीछे का मनोविज्ञान: पहचानें कि आपका ध्यान किस कारण भटकता है, फिर समाधान निकालें
Sun, 09 Aug 2026 08:38 AM IST
ज्योति भास्कर
जैन्सी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
जैन्सी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:38 AM IST
सार
काम टालने की आदत मानसिक रूप से भारी पड़ती है। पहचानें कि आपका ध्यान किस कारण भटकता है, फिर उसका समाधान निकालें।
विज्ञापन
मन में कचरा भरा है, तो किसी अच्छे चिंतन के लिए अवकाश कहां... (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर लोग काम को बाद के लिए टाल देते हैं, लेकिन यह अच्छी आदत नहीं है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सामाजिक विज्ञान के शोधकर्ता डॉ. इतामार शैट्ज का कहना है कि भले ही ऐसा करने से कुछ समय के लिए राहत महसूस हो, लेकिन शोध बताते हैं कि यह आदत तनाव बढ़ने से जुड़ी होती है।
विज्ञापन
डॉ. शैट्ज के मुताबिक, काम टालने से वह स्थिति पैदा होती है, जिसे मनोवैज्ञानिक ‘इंटेंशन-एक्शन गैप’, यानी इरादे और कार्रवाई के बीच का अंतर कहते हैं। इसका मतलब है कि हम जिन जरूरी और फायदेमंद कामों को करना चाहते हैं, अक्सर उनकी जगह आसान या कम चुनौती वाले काम करने लगते हैं। काम टालने की आदत मानसिक रूप से भी भारी पड़ती है। इसकी वजह से इन्सान के भीतर शर्म, निराशा और बेबसी जैसी भावनाएं पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
डॉ. शैट्ज ने कहा कि जब कोई काम आपको परेशान कर रहा हो, तो खुद से पूछें कि आगे बढ़ने के लिए मैं अभी कौन-सा सबसे छोटा कदम उठा सकता हूं? मनोविज्ञान की प्रोफेसर कैटरीना मोंटन ने कहा कि यह तरीका इसलिए कारगर है, क्योंकि एक बार जब आप कोई काम शुरू कर देते हैं, तो काम ही आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने लगता है।
विज्ञापन
वहीं मनोविज्ञान के प्रोफेसर रिचर्ड लैंडर्स का कहना है कि जिस जरूरी काम को आप लंबे समय से टाल रहे हैं, उसके साथ अपनी कोई पसंदीदा चीज जोड़ दें। जैसे, खुद से कहें, ‘जब यह काम पूरा हो जाएगा, तभी मैं अपनी कोई पसंदीदा चीज खाऊंगा।’ इससे काम पूरा करने की प्रेरणा मिलती है।
डॉ. शैट्ज कहते हैं कि पहले यह पहचानें कि आपका ध्यान सबसे ज्यादा किस वजह से भटकता है, फिर उसका आसान समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि यदि आप कोई काम नहीं करना चाहते, तो खुद से पूछें कि समय बर्बाद करने के बजाय मैं कुछ उपयोगी काम कैसे कर सकता हूं। मसलन, कोई आसान काम निपटा लें, जिससे आपको फायदा हो और जो उबाऊ भी न हो। लेकिन, दिखावटी टालमटोल से बचें।
डॉ. शैट्ज कहते हैं कि काम टालने से पहले सोचें कि उसे आज पूरा करने से भविष्य में आपको कितनी राहत मिलेगी। वह सलाह देते हैं कि कल के लिए आज ही कोई छोटा-सा काम कर लें। जैसे, रात में ही गाड़ी की टंकी भरवा लें, ताकि सुबह एक चिंता कम रहे। ऐसा करने पर अगले दिन आपको सचमुच राहत मिलेगी। उस समय इस अच्छी आदत के लिए खुद को धन्यवाद देना न भूलें।