{"_id":"5eecb5c88ebc3e42d474721d","slug":"2011-world-cup-sri-lankan-government-launches-probe-into-final-fixing-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई फिक्स था विश्व कप 2011 फाइनल? श्रीलंका सरकार ने शुरू की आरोपों की जांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या वाकई फिक्स था विश्व कप 2011 फाइनल? श्रीलंका सरकार ने शुरू की आरोपों की जांच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:25 PM IST
सार
श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा ने भी 2011 विश्व कप फाइनल के फिक्स होने के आरोपों की जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
1 of 7
2011 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
श्रीलंका के खेलमंत्री ने विश्व कप 2011 फाइनल में देश की क्रिकेट टीम की भारत के हाथों हार में मैच फिक्सिंग के पूर्व खेलमंत्री महिंदानंदा अलुथगामेगे के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। खेलमंत्री डल्लास अलाहाप्पेरूमा ने जांच के आदेश देने के साथ हर दो सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है।
Trending Videos
2 of 7
महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा
- फोटो : ट्विटर
खेल सचिव के रूवानचंद्रा ने खेलमंत्री के निर्देश पर शनिवार को मंत्रालय की जांच ईकाई के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। अलुथगामेगे ने आरोप लगाया है कि उनकी टीम ने भारत को मैच बेच दिया था। पूर्व कप्तानों कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने इस आरोप को खारिज करके सबूत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
गौतम गंभीर और एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
स्थानीय टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अलुथगामेगे ने कहा कि फाइनल फिक्स था। भारत ने 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गौतम गंभीर के 97 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 91 रन की मदद से खिताब जीता था। उस समय खेलमंत्री रहे अलुथगामेगे ने कहा, 'आज मैं आपको बताता हूं कि हमने विश्व कप 2011 बेच दिया था। जब मैं खेलमंत्री था, तब भी मैने यह कहा था।’
4 of 7
पूर्व खेल मंत्री महिंद्रा अलुथगामगे
- फोटो : ट्विटर
पांच अगस्त को होने वाले चुनाव तक कामकाज देख रही मौजूदा कार्यवाहक सरकार में विद्युत राज्य मंत्री अलुथगामगे ने कहा, 'एक देश के रूप में मैं यह घोषणा नहीं करना चाहता था। मुझे याद नहीं कि वह 2011 था या 2012, लेकिन हमें वह मैच जीतना चाहिए था। मैं जिम्मेदारी के साथ आपको कह रहा हूं कि मैंने महसूस किया कि वह मैच फिक्स था। मैं इस पर बहस कर सकता हूं, मुझे पता है कि लोग इसे लेकर चिंतित हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
कुमार संगाकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
उस समय श्रीलंका के कप्तान संगकारा ने भ्रष्टाचार रोधी जांच के लिए सबूत मुहैया कराने को कहा है। संगकारा ने ट्वीट किया, 'उन्हें अपने 'साक्ष्य' आईसीसी और भ्रष्टाचार रोधी एवं सुरक्षा इकाई के पास लेकर जाने की जरूरत है जिससे कि दावे की विस्तृत जांच हो सके।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।