सब्सक्राइब करें

वो 5 कारण जिसकी वजह से ऋषभ पंत को पहली बार मिला भारतीय टेस्ट टीम में मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
5 reasons why selectors choose Rishabh Pant for the first time in Indian test squad for England tour

इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जिन्हें आईपीएल सहित घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है।

Trending Videos
5 reasons why selectors choose Rishabh Pant for the first time in Indian test squad for England tour

ऋषभ को टीम में दिनेश कार्तिक के साथ विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है। ऋषभ को टीम में दिनेश कार्तिक के साथ विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है। आइए जानते हैं वो 5 कारण जिसके चलते 20 वर्षीय इस खिलाड़ी पर भारतीय चयनकर्ताओं ने दांव लगाया...

विज्ञापन
विज्ञापन
5 reasons why selectors choose Rishabh Pant for the first time in Indian test squad for England tour

ऋषभ ने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में एक तिहरे शतक की मदद से 54.16 की औसत के साथ रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी इसी बल्लेबाज के नाम है।

उन्होंने 2016-17 सत्र में मात्र 19 साल की उम्र में महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रनों की पारी खेली थी।

5 reasons why selectors choose Rishabh Pant for the first time in Indian test squad for England tour

21 वर्षीय यह खिलाड़ी वैसे तो पहली बार इंग्लैंड दौरे पर जा रहा है। मगर उन्हें इंग्लैंड के हालात से सामंजस्य बैठाने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वह एक महीने से भारत-ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं।

उन्होंने टाउंटन में वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 71 गेंद में नाबाद 67 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत-ए ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी।

विज्ञापन
5 reasons why selectors choose Rishabh Pant for the first time in Indian test squad for England tour

मौजूदा दौर में ऋषभ पंत अच्छी लय में हैं। चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वॉरसेस्टर में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में बुधवार को ही 58 रन की पारी खेली। 

हालांकि टीम को हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन पंत ने जिस तरह एक योद्धा की तरह अकेले गेंदबाजों का सामना किया वह काबिल-ए-तारीफ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed