युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ऋषभ को इन विशेषताओं की वजह से टीम में जगह मिली है। बता दें कि ऋषभ को टीम में दिनेश कार्तिक के साथ विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है।
{"_id":"5b4f4c944f1c1b8f568b4ff8","slug":"rishabh-pant-selected-indian-test-against-england-interesting-fact-of-rishabh-dehradun-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत इसलिए बने चयनकर्ताओं के चहेते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत इसलिए बने चयनकर्ताओं के चहेते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant
Trending Videos
rishabh pant
बता दें कि इस बार टीम में जगह लेने वाले पंत एकमात्र नए खिलाड़ी हैं। ऋषभ के भारत की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। केवल 19 साल की उम्र में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ पंत
ऋषभ ने टाउंटन में वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 71 गेंद में नाबाद 67 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत-ए ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी।
rishabh pant dravid
ऋषभ ने झारखंड के खिलाफ एक रणजी मुकाबले में 21 छक्के जड़ दिए थे। ऋषभ पंत मूल रूप से गंगोलीहाट केपाली के रहने वाले हैं और वर्तमान में रुड़की के ढंडेरा में रहते हैं। ऋषभ पंत ने अपने करियर की शुरुआत रुड़की से ही की है।
विज्ञापन
rishabh pant
अपने अच्छे दिनों से पहले पंत ने काफी बुरे दिन भी देखें हैं। एक दौर था जब पंत को गुरूद्वारे में रात गुजारनी पड़ती थी और वहीं लंगर का खाना खाकर वह क्रिकेट की प्रेक्टिस करने जाया करते थे। भारतीय टीम तक पहुंचने तक के सफर से पहले पंत ने बहुत कुछ सहा और कड़ी मेहनत की। इसके बाद जाकर वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
