फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB De Villiers reveals that virat kohli didnt speak for months after anushka pregnancy revealed know details

AB De Villiers: 'उन्होंने महीनों तक बात नहीं की थी', डिविलियर्स की किस बात से नाराज हो गए थे कोहली? खुलासा

Sun, 15 Jun 2025 03:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Jun 2025 03:44 PM IST
सार

पिछले साल पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, बच्चे के जन्म से पहले ही विराट के खास दोस्त डिविलियर्स ने इस बात का एलान कर दिया था कि कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

विज्ञापन
AB De Villiers reveals that virat kohli didnt speak for months after anushka pregnancy revealed know details
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अप्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने इस बात का खुलासा किया है कि विराट कोहली ने महीनों तक उनसे बात नहीं की थी। भारतीय बल्लेबाज डिविलियर्स के अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी का खुलासा करने को लेकर नाराज थे। दरअसल, पिछले साल पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, बच्चे के जन्म से पहले ही विराट के खास दोस्त डिविलियर्स ने इस बात का एलान कर दिया था कि कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन

'मैं खुश हूं कि..'
क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा- 'वह पिछले छह महीनों से मेरे संपर्क में है। भगवान का शुक्र है! क्योंकि कुछ समय पहले जब वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे थे, तब मैं उनके पास थोड़ा बहुत आता था। इसलिए जब उन्होंने मुझसे फिर से बात करना शुरू किया, तो मुझे बहुत राहत मिली।' दअरसल, विराट कोहली  पिछले साल निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे। उनके इस निर्णय की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, डिविलियर्स ने उनका बचाव करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उनका यह बयान आग की तरह फैल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट के टेस्ट से संन्यास पर भी की बात
इस दौरान डिविलियर्स ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर भी बात की। उन्होंने कहा- आपको अपने दिल की सुननी चाहिए। उन्होंने अपनी गट फीलिंग को फॉलो किया। मुझे लगता है कि उन्होंने क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया। सौभाग्य की बात है कि हम अभी उन्हें क्रिकेट फील्ड पर देखेंगे।
विज्ञापन

आईपीएल की खिताबी जीत के बाद साथ दिखे थे दोनों
हाल ही में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की खिताबी जीत के बाद साथ देखा गया था। इस दौरान दोनों काफी खुश दिखे थे। डिविलियर्स पहले इसी टीम का हिस्सा थे। हालांकि, अब वह आईपीएल में नहीं खेलते हैं। मालूम हो कि, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया था। यह उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed