फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anushka Sharma and Virat Kohli expecting their second child confirms EX RCB Player AB de Villiers

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट और अनुष्का के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा

Sat, 03 Feb 2024 08:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से हटने का फैसला किया था। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी थी। तब बोर्ड ने यह बताया था कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से छुट्टी ली है।

विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli expecting their second child confirms EX RCB Player AB de Villiers
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने किया। दरअसल, किंग कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था। दावा किया गया है कि वह इस वक्त देश से बाहर अपनी पत्नी के साथ हैं। 
विज्ञापन


इस बात की काफी चर्चा थी कि विराट की पत्नी अनुष्का दूसरी बार गर्भवती हैं। अब किंग कोहली के खास दोस्त डिविलियर्स ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि स्टार बल्लेबाज के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में इसका खुलासा किया। दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ''यह विराट कोहली के लिए पारिवारिक समय है। उनके घर दूसरा बच्चा आने वाला है।''
विज्ञापन


डिविलियर्स ने प्रशंसक को दिए जवाब में किया खुलासा
इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व क्रिकेटर ने विराट के साथ मैसेज पर हुई चर्चा का जिक्र किया। डिविलियर्स ने कहा, ''मुझे बस यह देखने दीजिए कि उन्होंने क्या कहा। मैं बस आपको (फैंस को) थोड़ा सा प्यार देना चाहता हूं। तो मैंने उसे लिखा कि कुछ समय से आपसे मिलना चाहता था। आप कैसे हैं?'' इसके जवाब में विराट ने कहा, ''अभी मुझे अपने परिवार के साथ रहने की जरूरत है। मैं अच्छा हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में विराट और अनुष्का ने की थी शादी
भारत के लिए 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 टी20 अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुके विराट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग 11 दिसंबर, 2017 को शादी रचाई थी। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। विराट और अनुष्का एक बच्ची के माता-पिता हैं। उनकी खूबसूरत बेटी का नाम वामिका है। अब एक बार फिर इस स्टार कपल के घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं।


इस विषय में बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, ‘हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। हां, यह परिवार का समय है और चीजें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप खुद के प्रति सच्चे और सच्चे नहीं हैं, तो आप इस बात का ध्यान नहीं रखते कि आप यहां किस लिए हैं। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता परिवार है आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed