{"_id":"5f26bf318ebc3e9fa83389e2","slug":"ashish-nehra-said-i-think-ms-dhoni-is-happily-played-his-last-game-for-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आशीष नेहरा का बड़ा बयान, कहा- अपने करियर का आखिरी मैच खेल चुके एमएस धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आशीष नेहरा का बड़ा बयान, कहा- अपने करियर का आखिरी मैच खेल चुके एमएस धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:00 AM IST
धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और पिछले साल विश्व कप के बाद से सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के लिए नहीं खेले हैं, उनकी वापसी और संन्यास को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। माही के लंबे समय बाद आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होने की उम्मीद है, जिसका आयोजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा।
Trending Videos
2 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व पेसर आशीष नेहरा का मानना है कि इस साल के आईपीएल में धोनी के बारे में चर्चा हो सकती है, लेकिन यह टूर्नामेंट पूर्व भारतीय कप्तान के लिए चयन ट्रायल नहीं हो सकता। नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टिड' में कहा, 'मेरे लिए एमएस धोनी का खेल कभी भी नीचे नहीं आया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
DHONI CSK
भारत के लिए 17 टेस्ट और 120 वन-डे खेलने वाले 41 साल के नेहरा ने कहा, 'वह जानता है कि टीम की अगुआई कैसे की जाए, वह जानता है कि युवाओं को आगे कैसे बढ़ाया जाए और इन चीजों को मुझे बार बार दोहराने की जरूरत नहीं है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस आईपीएल से बतौर खिलाड़ी एमएस धोनी के कद या उनकी ख्याति में कोई अंतर पड़ेगा।
4 of 5
धोनी सीएसके
- फोटो : social media
नेहरा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आईपीएल जैसा टूर्नामेंट एमएस धोनी के चयन का मापदंड होना चाहिए, यह शायद केवल बात करने का मुद्दा है। धोनी किसी भी कप्तान के लिए पहली पसंद बने रहेंगे, अगर वह उपलब्ध होते हैं तो।'
विज्ञापन
5 of 5
आशीष नेहरा
माही के इंटरनेशनल करियर पर नेहरा बोले, 'जहां तक एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि इस आईपीएल का इससे कुछ लेना देना है। अगर आप चयनकर्ता हैं, अगर आप कप्तान हैं, आप कोच हैं और एमएस धोनी अगर खेलने के लिए तैयार हैं तो वह सूची में मेरे लिए सबसे पहले खिलाड़ी होंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।