सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: India's hero of the last 10 editions, Virat has the most runs; Pathan took the most wickets

Asia Cup 2025: पिछले 10 संस्करण के भारत के हीरो, विराट के नाम सर्वाधिक रन; पठान ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Sep 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

एशिया कप हमेशा से भारतीय क्रिकेटरों के लिए अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाने का मंच रहा है। साल 2000 से अब तक हर संस्करण में किसी न किसी भारतीय बल्लेबाज या गेंदबाज ने शानदार खेल दिखाया और टीम इंडिया की ताकत बने। हम यहां आपको पिछले 10 संस्करणों में भारत के हीरो रहे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे।

Asia Cup 2025: India's hero of the last 10 editions, Virat has the most runs; Pathan took the most wickets
एशिया कप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

एशिया कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नौ सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा, जिसमें भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगी। भारत इस टूर्नामेंट का गत विजेता है और इस बार भी ट्रॉफी बरकरार रखने पर उसकी नजरें होंगी।
Trending Videos


ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो,भारतीय टीम आठ खिताबों (सात वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय) के साथ इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जबकि श्रीलंका छह खिताबों के साथ दूसरी सबसे सफल टीम है। वहीं, पाकिस्तान ने दो खिताब जीते हैं।  एशिया कप हमेशा से भारतीय क्रिकेटरों के लिए अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाने का मंच रहा है। साल 2000 से अब तक हर संस्करण में किसी न किसी भारतीय बल्लेबाज या गेंदबाज ने शानदार खेल दिखाया और टीम इंडिया की ताकत बने। हम यहां आपको पिछले 10 संस्करणों में भारत के हीरो रहे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप 2000 (ट्रॉफी जीता-पाकिस्तान)
2000 में सौरव गांगुली ने 156 रन बनाकर बल्ले से कमाल दिखाया, वहीं अजीत आगरकर ने गेंदबाजी में पांच विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप की पहली ट्रॉफी साल 2000 में ही उठाई थी।

एशिया कप 2004 (ट्रॉफी जीता-श्रीलंका)
2004 में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 281 रन बनाए और इरफान पठान ने 14 विकेट लेकर पूरे टूर्नामेंट में छाप छोड़ी। हालांकि, दोनों टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था।

एशिया कप 2008 (ट्रॉफी जीता-श्रीलंका)
2008 का एशिया कप सुरेश रैना के नाम रहा, जिन्होंने 372 रन ठोके और उस संस्करण के सबसे सफल बल्लेबाज बने। गेंदबाजी में आर पी सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कुल सात विकेट अपने नाम किए। एशिया कप 2008 की ट्रॉफी श्रीलंका ने उठाई थी। 

एशिया कप 2010 (ट्रॉफी जीता-भारत)
2010 में गौतम गंभीर (203 रन) ने बल्ले से टीम को सहारा दिया, जबकि गेंदबाजी में आशीष नेहरा, जहीर खान और प्रवीण कुमार ने 6-6 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की थी।

एशिया कप 2012 (ट्रॉफी जीता-पाकिस्तान)
2012 में विराट कोहली ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 357 रन बनाए थे और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया था। इस दौरान गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन, इरफान पठान और प्रवीण कुमार ने 5-5 विकेट झटके थे। एशिया कप 2012 का खिताब पाकिस्तान ने जीता था।

एशिया कप 2014 (ट्रॉफी जीता-श्रीलंका)
2014 में भारत के लिए शिखर धवन ने सर्वाधिक 192 रन बनाए थे। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने 9-9 विकेट झटके थे। इस संस्करण का खिताब एक बार फिर श्रीलंका ने जीता था।

एशिया कप 2016 ( ट्रॉफी जीता-भारत (टी20)
यह पहला मौका था जब एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला गया था। भारत ने यह संस्करण जीता था। उसके लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 153 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा सात विकेट झटके थे।

एशिया कप 2018 (ट्रॉफी जीता-भारत)
गत विजेता भारत ने 2018 में वनडे प्रारूप में खेले गए एशिया कप का खिताब बरकरार रखा था। इस संस्करण में भारत के लिए शिखर धवन ने 342 रन बनाकर बल्ले से चमक बिखेरी थी। वहीं, कुलदीप यादव ने 10 विकेट हासिल किए थे।

एशिया कप 2022 (ट्रॉफी जीता- श्रीलंका (टी20)
2022 में विराट कोहली (276 रन) और भुवनेश्वर कुमार (11 विकेट) भारतीय टीम के सितारे बने थे। टी20 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट का खिताब श्रीलंका ने अपने नाम किया था।

एशिया कप 2023 (ट्रॉफी जीता-भारत)
वनडे प्रारूप में खेले गए एशिया कप 2023 में भारत के लिए शुभमन गिल ने 302 रन बनाए थे जबकि मोहम्मद सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी से 10 विकेट झटके थे। खिताबी मुकाबले में सिराज का स्पैल ऐतिहासिक जीत की वजह बना था। अब सभी की नजरें 2025 के एशिया कप पर हैं, जहां टीम इंडिया से एक बार फिर किसी नए हीरो के उभरने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed