{"_id":"689b096173f81ef789036a16","slug":"australian-veteran-david-warner-becomes-fifth-highest-run-getter-in-t20-cricket-surpass-virat-kohli-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Warner: टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने वॉर्नर, विराट कोहली को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner: टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने वॉर्नर, विराट कोहली को पीछे छोड़ा
Tue, 12 Aug 2025 02:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:59 PM IST
सार
वॉर्नर फिलहाल द हंड्रेड लीग में खेल रहे हैं और उन्होंने यह उपलब्धि मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ लंदन स्प्रिट्स के लिए खेलते हुए हासिल की। वॉर्नर ने इस मैच में 51 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका बल्ला अभी भी आग उगल रहा है। वॉर्नर ने अब एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है और वह टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पहली बार द हंड्रेड में खेल रहे हैं वॉर्नर
वॉर्नर फिलहाल द हंड्रेड लीग में खेल रहे हैं और उन्होंने यह उपलब्धि मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ लंदन स्प्रिट्स के लिए खेलते हुए हासिल की। वॉर्नर ने इस मैच में 51 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए। हालांकि, वॉर्नर के शानदार प्रयास के बावजूद लंदन स्प्रिट्स की टीम 164 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

वॉर्नर के अब 419 टी20 मैचों में 36.80 के औसत से 13545 रन हो गए हैं जिसमें आठ शतक और 113 अर्धशतक शामिल है। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 135 रन है। यह वॉर्नर का पहला द हंड्रेड सीजन है और वह तीन मैचों में 150 रन बनाने के साथ ही टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर शामिल हैं। उन्होंने अब तक 141.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
गेल के नाम है टी20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
दूसरी ओर, टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह चुके कोहली ने 414 मैचों में 41.92 के औसत और 134.67 के स्ट्राइक रेट से 13543 रन बनाए हैं जिसमें नौ शतक और 105 अर्धशतक शामिल हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 122 रन है। टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं जिसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 175 रन है।