{"_id":"5fc34d5ff68efa596b6fcde3","slug":"ausvind-steve-smith-hit-a-2nd-consecutive-century-set-a-tremendous-record-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: स्मिथ का लगातार दूसरा शतक बना ऑस्ट्रेलिया के लिए वरदान, भारत के खिलाफ धांसू है रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: स्मिथ का लगातार दूसरा शतक बना ऑस्ट्रेलिया के लिए वरदान, भारत के खिलाफ धांसू है रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Nov 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@cricketcomau
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे एकदिवसीय श्रृंखला में स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे मैच भी शतक जमाया। सिडनी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भी स्मिथ टी-20 मोड में नजर आए। उन्होंने पहले मैच के बाद दूसरे में भी सिर्फ 62 गेंद में ही शतक जड़ दिया। यही कारण था कि निर्धारित 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 389/4 का स्कोर खड़ा किया और भारत को 338/9 पर रोकते हुए 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त ले ली।
Trending Videos
2 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@cricketcomau
स्मिथ ने अपनी आतिशी पारी के दम पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ अपना जबरदस्त रिकॉर्ड और बेहतर किया। स्मिथ ने वनडे करियर का 11वां शतक लगाया, इसमें भारत के खिलाफ वे पांचवीं बार सैकड़ा लगाने में सफल रहे। स्मिथ को हार्दिक पांड्या ने आउट किया लेकिन उससे पहले उन्होंने 64 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 104 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
इसके अलावा स्मिथ अब भारत के खिलाफ लगातार पांच वन-डे मैच में 50+ स्कोर बनाने वाले केन विलियमसन (2014) के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में 69, 98, 131,105 और 104 रन बनाए हैं।
4 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : उ
स्मिथ का ये भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक भी है, इससे पहले उन्होंने सिडनी में ही पहले वनडे में शतक लगाया था, उससे पहले इसी साल जनवरी में चेन्नई में भी शतक लगाया था। वे अब भारत के खिलाफ लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्मिथ और वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में पांच शतक लगाने वालों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं, अब उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में छह शतक लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।