{"_id":"5d4d66268ebc3e6d007e0a11","slug":"brendon-mccullum-appointed-assistant-coach-of-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस टीम के लिए की थी छक्के-चौके की बारिश, अब उसी के असिस्टेंट कोच बने बने मैकुलम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिस टीम के लिए की थी छक्के-चौके की बारिश, अब उसी के असिस्टेंट कोच बने बने मैकुलम
Fri, 09 Aug 2019 05:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 09 Aug 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम कोलकाता नाइटराइडर्स में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार वह कोच की भूमिका में नजर आएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस आईपीएल टीम ने उन्हें सहायक कोच के रूप में अनुबंधित किया है।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार हाल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले मैकुलम इसके साथ ही कैरेबियाई प्रीमियर लीग की टीम त्रिनिदाद नाइटराइडर्स के साथ मुख्य कोच के रूप में भी जुड़ेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों टीमों में वह साइमन कैटिच की जगह लेंगे।
मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह दुनिया भर के विभिन्न टी-20 लीग में खेलते रहे। केकेआर से मैकुलम आईपीएल के शुरुआती सत्र में जुड़े थे। उन्होंने आईपीएल के सबसे पहले मैच में 158 रन की धुआंधार पारी खेली थी। वह पांच सत्र तक केकेआर टीम के सदस्य रहे और इस बीच 2009 में उन्होंने टीम की अगुवाई भी की थी।