{"_id":"6276a0b150da2929de57aae3","slug":"brendon-mccullum-may-become-new-coach-of-england-and-wales-cricket-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"England Cricket Board: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड शुरू कर सकता है नई परंपरा, इस वजह से कोलकाता के कोच पद से हट सकते हैं ब्रेंडन मैकुलम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
England Cricket Board: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड शुरू कर सकता है नई परंपरा, इस वजह से कोलकाता के कोच पद से हट सकते हैं ब्रेंडन मैकुलम
Sat, 07 May 2022 10:09 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 May 2022 10:09 PM IST
सार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन को लेकर संघर्ष कर रही है। एशेज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों एकतरफा हार और उसके बाद वेस्टइंडीज से भी शिकस्त मिलने के बाद ईसीबी में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्रेंडन मैक्कुलम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन को लेकर संघर्ष कर रही है। एशेज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों एकतरफा हार और उसके बाद वेस्टइंडीज से भी शिकस्त मिलने के बाद ईसीबी में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है। रॉब की को टीम का प्रबंध निदेशक बनाने और टेस्ट टीम में जो रुट की जगह बेन स्टोक्स को नया कप्तान बनाए जाने के बाद अब कोच को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट इतिहास में पहली बार अलग-अलग प्रारूप के लिए दो कोच रखने को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में चर्चाएं जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स के वर्तमान कोच ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट के मुख्य कोच बनाए जा सकते हैं। वह इस पद के लिए दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन टेस्ट में पदभार संभालने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड दो कोच रखने वाला पहला देश बन सकता है
मिरर डॉट को डॉट यूके में कहा गया कि मैकुलम और गैरी कर्स्टन सूची में शामिल हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य अलग-अलग टीमों के लिए कोच बनाना है, विशेष रूप से टेस्ट टीम, जो पिछले कुछ वर्षों से खराब प्रदर्शन कर रही। अगर इंग्लैंड सीमित ओवर क्रिकेट और टेस्ट टीमों के लिए अलग-अलग कोचों को नियुक्त करता है, तो वे भूमिका को विभाजित करने वाला एकमात्र देश बन जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है, ईसीबी क्रिकेट के नए प्रबंध निदेशक रॉब ने पिछले दिनों में कई संभावित उम्मीदवारों से संपर्क किया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने विशेष रूप से टेस्ट भूमिका के बारे में बताया। 40 वर्षीय मैकुलम को सीमित ओवर के खेल विशेष रूप से टी-20 में उनके कारनामों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 71 मैच खेले, जिसमें 136 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 2100 से अधिक रन बनाए।